Skip to main content

नवंबर में केदारनाथ जाएंगे PM मोदी, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे. दरअसल, इस दिन मंदिर के कपाट बंद होने वाले हैं. हालांकि इस दौरान पीएम केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. वहीं कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी करेंगे. इन प्रोजेक्ट्स में मंदिर तक जाने वाला रास्ता, मंदाकिनी नदी पर बने घाट और पुरोहितों के लिए घर शामिल हैं.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर के पास शंकराचार्य की महत्वाकांक्षी समाधि का भी शिलान्यास रखेंगे. पीएम के इस दौरे से कपाट खुलने से पहले वहां चल रहे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है.

पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लिया जायजा

रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार और पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों और पीएम मोदी के दौरे को लेकर जायजा लिया. इससे पहले पीएम ने कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण का जायजा लिया. पीएम मोदी मुख्य मंदिर तक पहुंचने वाले चौड़े रास्ते और पुराने चबूतरे के आकार से ढाई गुना से ज्यादा बड़े नए चबूतरे के निर्माण को भी देखेंगे. इसके साथ ही साल 2013 की आपदा में कहर ढाने वाली मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बने घाट समेत पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे. 

पुनर्निर्माण कार्य पर पीएम की नजर 

दरअसल, पीएम मोदी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले केदारनाथ पुनर्निर्माण को पूरा करना चाहते हैं. इसीलिए वे लगातार पुनर्निर्माण कार्य पर नजर बनाए हुए हैं. माना जा रहा है कि पीएम 2019 के आम चुनाव का शंखनाद केदरानाथ से करना चाहते हैं. बता दें कि पिछले चार साल में प्रधानमंत्री मोदी दो बार केदारनाथ का दौरा कर चुके हैं.

पीएम ने किया था शिलान्यास

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रमुख कर्नल अजय कोठियाल औऱ उनकी टीम केदारनाथ के पुनर्निर्माण को अंतिम रूप दे रही है. पिछले साल दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने करोड़ों रुपये की 5 पुनर्निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया था. इन प्रोजेक्ट्स में उद्योगपति सज्जन जिंदल आर्थिक तौर पर सहयोग कर रहे हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...