Skip to main content

PM मोदी ने ऐप से मांगा BJP के लिए चंदा, अमित शाह ने दिए इतने रुपये





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने ऐप के जरिए बीजेपी को 1000 रुपये दान दिया और लोगों से पार्टी को चंदा देने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता का सन्देश जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का राष्ट्र सेवा करने का संकल्प मजबूत होगा.

पीएम ने ट्वीट किया, ‘नरेंद्र मोदी ऐप के माध्यम से मैंने बीजेपी को दान दिया. मैं आप सभी से इस ऐप के माध्यम से पार्टी को चंदा देने और सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता का संदेश फैलाने की अपील करता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘आप नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप के माध्यम से पांच रुपये से लेकर 1000 रुपये तक चंदा दे सकते हैं. आपके सहयोग और योदगान से हमारे कार्यकर्ताओं का राष्ट्र सेवा करने का संकल्प मजबूत होगा.’

प्रधानमंत्री मोदी ने चंदा के लिए अपनी वेबसाइट पर एक लिंक भी पोस्ट किया है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज समेत विभिन्न पार्टी नेताओं ने भी इसी तरह पार्टी को चंदा दिया है.

शाह ने दिया योगदान

बीजेपी ने भी से अपनी ऑनलाइन अपील में कहा है, ‘आपका छोटा योगदान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में बड़ा अंतर ला सकता है. इसलिये नमो एेप के माध्यम से 5 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रूपये और 1000 रुपये का छोटा-छोटा योगदान करें और बीजेपी को मजबूत बनायें.’

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘बीजेपी का एक कार्यकर्ता होने के नाते मैंने अपनी ओर से 1000 रुपए की राशि पार्टी को दी है. मैं बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील करता हूँ कि आप भी 'नरेंद्र मोदी एेप' पर जाकर राशि दें और इस अभियान में सहभागी बने.’’

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैंने भी इस एेप पर 1000 रुपए की राशि दी. मेरा सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और हितैषियों से अनुरोध है कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता बनाये रखने के लिए इस अभियान में अपना योगदान अवश्य दें.

सुषमा ने कहा कि बीजेपी ने चंदा जमा करने के लिए यह अभियान चलाया है और इसमें 5 रूपये से लेकर 1000 रुपए तक की राशि दी जा सकती है. 1000 रुपए से अधिक की राशि स्वीकार नहीं की जाती.

 



Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...