Skip to main content

PAK: ईशनिंदा के 'गुनाह' में सजा-ए-मौत पा चुकी आसिया बरी, बवाल








पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में बुधवार को ईशनिंदा की आरोपी एक ईसाई महिला की फांसी की सजा को पलट दिया. अपने पड़ोसियों के साथ झगड़े के दौरान इस्लाम का अपमान करने के आरोप में 2010 में आसिया बीबी को दोषी करार दिया गया था.

बीबी ने कोर्ट में और कोर्ट के बाहर हमेशा खुद को बेकसूर बताया. हालांकि, बीते आठ साल में उन्होंने अपना ज्यादातर समय एकांत कारावास में बिताया.पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून को लेकर समर्थन काफी मजबूत है और आसिया बीबी के मामले ने लोगों को कई अलग खेमों में बांट दिया है. पाकिस्तान के चीफ जस्टिस साकिब निसार की अगुवाई वाली तीन सदस्यों की पीठ ने बुधवार सुबह अपना फैसला सुनाया. पीठ ने इस नतीजे पर पहुंचने के करीब तीन हफ्ते बाद इस पर फैसला सुनाया. फैसला आने में हो रही देरी को देखते हुए ईशनिंदा विरोधी कट्टरपंथियों ने प्रदर्शन की धमकी दी थी.

चीफ जस्टिस निसार ने फैसले में कहा, ‘उनकी दोषसिद्धि को खारिज किया जाता है और अगर अन्य आरोपों के तहत जरूरी नहीं हो , तो उन्हें फौरन रिहा किया जाए.’ बीबी पर 2009 में ईशनिंदा का आरोप लगा था और 2010 में निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी जिसे 2014 में लाहौर हाई कोर्ट ने बरकरार रखा था. बहरहाल हिंसा की आशंका को देखते हुए इस्लामाबाद में सुनवाई के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

51 साल की आसिया बीबी को दस साल पहले मौत की सजा मिली थी. निचली कोर्ट ने उन्हें ईशनिंदा का दोषी पाया था. शेखपुरा में दो मुस्लिम महिलाओं के बीच झगड़े के दौरान बीबी पर अल्लाह और इस्लाम के खिलाफ बुरा-भला बोलने का आरोप लगा था.   

बीबी का मामला तब और विवादों में आया जब उनके समर्थन में पंजाब के राज्यपाल सलमान तासीर ने कोर्ट से दरख्वास्त की. तासीर की इस मांग से खफा उनके निजी गार्ड मुमताज कादरी ने 2011 में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. अपनी सजा के खिलाफ बीबी 2014 में लाहौर हाई कोर्ट पहुंची थीं लेकिन वहां उन्हें निराशा हाथ लगी और मौत की सजा को बरकरार रखा था.

आसिया बीबी की रिहाई के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में काफी पहले से विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं. लाहौर में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने देश की शीर्ष अदालत को खुलेआम धमकी दी कि अगर बीबी को रिहा किया गया तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. आसिया बीबी की संभावित रिहाई के खिलाफ रैली को संबोधित करते हुए TLP प्रमुख इजाज कादरी ने देशभर के अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि अगर आसिया बीबी की रिहाई की जाती है, तो वो पार्टी हाईकमान के आदेश का इंतजार किए बिना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दें. कादरी ने कहा, 'हमको आशंका है कि पाकिस्तान की शीर्ष अदालत आसिया बीबी को रिहा कर सकती है.'

इस दौरान कादरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने एक प्रस्ताव पास किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि आसिया बीबी की रिहाई को इस्लाम पर हमला माना जाएगा. TLP ने आसिया बीबी की सजा बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों पर दबाव बनाने के लिए यह रैली निकाली है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...