Skip to main content

MP में कमलनाथ या सिंधिया? राहुल गांधी ने दिया ये जवाब





कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर अपनी पार्टी की स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उनकी पार्टी की ओर से कोई चुनावी चेहरा पेश नहीं किया जाना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है.

चुनिंदा संपादकों और पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यहां राहुल से पूछा गया था कि कांग्रेस ने राज्य में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवराज के खिलाफ मुख्यमंत्री पद का कोई दावेदार घोषित क्यों नहीं किया? इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया, "हम मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान में भी इसी रणनीति (विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं करना) का इस्तेमाल कर रहे हैं."

बहरहाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य कांग्रेस चुनाव अभियान समिति प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया को विपक्षी दल की ओर से मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

इस बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, "हमारे इन दोनों नेताओं में अपनी-अपनी खूबियां हैं. कमलनाथ के पास विस्तृत राजनीतिक अनुभव है, जबकि सिंधिया युवा और ऊर्जावान नेता हैं. मैं चुनावों में दोनों नेताओं की खूबियों का फायदा उठाना चाहता हूं."

उन्होंने कहा, "अपवाद की बात छोड़ दीजिये, लेकिन हमने उम्मीदवार चयन की जो चुनावी नीति तय की है, उसके मुताबिक पैराशूट से कांग्रेस में आने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जायेगा. इसके साथ ही, पिछले विधानसभा चुनावों में तीन से चार बार हारे नेताओं को भी कांग्रेस का चुनावी टिकट आम तौर पर नहीं मिलेगा."

इस विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी के सामने मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस राज्य की सत्ता से पिछले 15 साल का वनवास खत्म करने की कोशिश में जुटी है.

कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप लगाते हुए बीजेपी अपने जारी चुनाव प्रचार में बराबर यह दावा कर रही है कि सूबे के प्रमुख विपक्षी दल के पास ऐसा कोई दमदार नेता नहीं है, जो मुख्यमंत्री पद की जंग में शिवराज के खिलाफ ठहर सके.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...