Skip to main content

MP में वंशवाद का साया, दिग्गज मांग रहे बेटे- बेटियों के लिए टिकट?




मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टियों के कई नेता अपनी सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपने पुत्र-पुत्रियों को राजनीतिक रण में उतारने की कवायद में है, तो कई अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे हैं.

हालांकि, अभी तक दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. दरअसल, मध्य प्रदेश के मालवा इलाके की तकरीबन आधा दर्जन विधानसभा सीटें हैं, जहां परिवारवाद से जुड़े नेता ही प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं.

सुमित्रा महाजन के बेटे मंदार महाजन

इंदौर की 3 नंबर विधानसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बेटे मंदार महाजन को उतारने की जुगत में है. मंदार काफी लंबे समय से इस सीट पर सक्रिय हैं.बीजेपी सुमित्रा महाजन के सियासी वारिस को तौर पर पार्टी प्रत्याशी के तौर पर उतार सकती है. हालांकि पार्टी उन्हें इंदौर-3 से उतारेगी ये बात अभी साफ नहीं है.

मेयर का एकलव्य पर दांव

इंदौर से महापौर मालिनी गौड़ अपने बेटे एकलव्य को विधानसभा चुनाव में उतारने का मन बना रही है. माना जा रहा है कि एकलव्य के लिए इंदौर 4 नंबर सीट चाहती है.

आकाश को उतारने के जुगत में कैलाश?

इंदौर से बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय अपनी सियासी विरासत को आगे बढ़ान के लिए अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव में उतारने की कोशिश में हैं. वो आकाश के लिए इंदौर की 2 नंबर और महू सीट चाहते हैं. हालांकि अभी इंदौर 2 से बीजेपी के रमेश मेंदोला विधायक हैं.

धार सीट पर वर्मा परिवार

मालवा इलाके की धार विधानसभा सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के परिवार का कब्जा है. पहले खुद विक्रम वर्मा यहां से जीतते रहे हैं. अभी फिलहाल इस सीट पर उनकी पत्नी नीना वर्मा विधायक हैं और दूसरी बार टिकट की दावेदारी मानी जा रही है

विक्रांत के लिए भूरिया

रतलाम-झबुआ से सांसद और कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया अपने बेटे विक्रांत को विधानसभा चुनाव के जरिए लांच करना चाहते हैं. झाबुआ जिले से प्रत्याशी बनाना चाहते हैं. विक्रांत पहले आदिवासी संगठन जयस से जुड़े थे.

नितिन चतुर्वेदी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी अपने बेटे नितिन चतुर्वेदी के लिए टिकट की दावेदारी की है. हालांकि, नितिन को पहले भी कांग्रेस का टिकट मिल चुका है, लेकिन वे जीत नहीं सके थे.

महेश जोशी के भतीजे के बजाय बेटे पर दांव

कांग्रेस नेता महेश जोशी भतीजे अश्विन जोशी के बाद अपने बेटे दीपक जोशी को राजनीति में लाने की कोशिश में है. इस बार वो इंदौर 3 से भतीजे बजाय बेटे दीपक जोशी को टिकट दिलाना चाहते हैं. बता दें कि अश्विन जोशी इसी सीट से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन पिछले चुनाव में हार गए थे.

सांवेर सीट प्रकाश के बेटे विजय

इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के सुरक्षित है. ये सीट प्रकाश सोनकर परिवार आसपास घूमती रही है. प्रकाश सोनकर के निधन के बाद पत्नी चुनाव लड़ीं, लेकिन जीत नहीं सकी. प्रकाश के नजदीकी राजेश सोनकर यहां से बीजेपी विधायक बने. अब प्रकाश के बेटे विजय के साथ ही भतीजे सावन सोनकर बीजेपी से टिकट मांग रहे हैं.

देपालपुर सीट पर पटेल परिवार

देपालपुर की राजनीति बीजेपी के दिग्गज नेता निर्भय सिंह पटेल के बेटे मनोज पटेल विधायक हैं. वे 2003 में पहली बार विधायक बने थे. 2008 में भी बीजेपी के उम्मीदवार थे लेकिन जीत नहीं पाए उसके बाद 2013 में फिर विधायक बने और चौथी बार फिर टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...