Skip to main content

MP: विधानसभा चुनाव के लिए तैयार BJP का सोशल मीडिया 'वॉर रूम'






मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक दल सिर्फ ज़मीन पर कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा लड़ रहे हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार हो रही खींचतान भी इसका इशारा कर रही है. फिलहाल एक आंकड़े के मुताबिक मध्य प्रदेश में करीब 3 करोड़ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें साधने में बीजेपी लंबे वक्त से लगी हुई है.

बीजेपी की आईटी और सोशल मीडिया टीम के संयोजक शिवराज डाबी के मुताबिक मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ फेसबुक यूजर्स हैं और करीब 5 लाख ट्विटर यूजर हैं, लेकिन इन सबसे ज्यादा संख्या प्रदेश में व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों की है. डाबी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा वॉट्सऐप यूजर के डेटा बीजेपी के पास है, जिसके चलते किसी भी मेसेज को महज़ एक घंटे में पूरे मध्य प्रदेश में वायरल किया जा सकता है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में बने वॉर रूम में अलग-अलग शिफ्ट में काम चल रहा है.

वॉर रूम में बैठा हर शख्स कम्प्यूटर स्क्रीन या मोबाइल पर नज़र गढ़ाए बैठा रहता है. लैपटॉप पर उंगलियां तेज़ी से चल रही हैं. ये नए जमाने का युद्ध है, जो आमने-सामने नहीं, बल्कि छुप-छुपकर इंटरनेट पर लड़ा जा रहा है. बीजेपी की आईटी और सोशल मीडिया टीम के संयोजक शिवराज डाबी के मुताबिक दिन की शुरुआत एजेंडा तय करने के साथ होती है.

इस वॉर रूम में बैठकर प्रदेश भर के सोशल मीडियाप्लेटफॉर्म में वायरल हो रही चीजों पर नज़र रखी जाती है. किसी की ज़िम्मेदारी फेसबुक पर नज़र बनाए रखने की है, तो किसी पर ट्विटर का ट्रेंडिंग टॉपिक तय करने की जिम्मेदारी है. लेकिन इन सब के बीच जो सबसे ज्यादा जरूरी चीज है, वो है सामने वाले को कमज़ोर न आंकना.

वॉर रूम में यदि बीजेपी और उसके नेताओं की छवि को सोशल मीडिया में चमकाया जाता है, तो वहीं विपक्षी दल के नेताओं के सोशल मीडिया एकाउंट पर भी पैनी निगाह रखी जाती है, ताकि उनकी हर एक गतिविधि मालूम रहे और गलती पकड़ में आते ही इंटरनेट पर उसे न सिर्फ वायरल किया जाए, बल्कि कोशिश यह भी होती है कि उसे ट्रेडिंग टॉपिक भी बनाया जाए.

फिलहाल 50 लोगों की एक टीम प्रदेश कार्यालय मे बने वॉर रूम की कमान संभाल रही है, तो वहीं 5 हज़ार लोगों की कोर टीम पूरे प्रदेश में काम कर रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपनी सोशल मीडिया टीम को और मजबूत कर रही है. बीजेपी की योजना सभी 65 हज़ार से ज्यादा बूथों में सोशल मीडिया टीम बनाने की है, ताकि घर-घर में इस्तेमाल हो रहे सोशल मीडिया पर मजबूत पैठ बनाई जा सके.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...