Skip to main content

अपने iPhone से किससे-क्या बात करते हैं ट्रंप, सब सुन रहे हैं चीन-रूस






अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर में राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप की अगली चाल को पकड़ने के लिए चीन और रूस ट्रंप के आईफोन को टैप कर रहे हैं. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लाखों चेतावनी के बावजूद राष्ट्रपति बनने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप आईफोन का मोह नहीं छोड़ रहे हैं और इसका फायदा उठाते हुए प्रतिद्वंदी देश के जासूस ट्रंप की पर्सनल बातों को सुनकर अपनी सरकार को लगातार सूचना देने का काम कर रहे हैं.

अमेरिका के दो प्रमुख अखबार न्यू यार्क टाइम्स और न्यू यार्क पोस्ट ने सुरक्षा एजेंसी में सूत्रों के मुताबिक दावा किया है कि बेहद असुरक्षित माने जाने वाले आईफोन से अमेरकी सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दोस्तों और करीबियों से संपर्क साधने के लिए निजी आईफोन का इस्तेमाल करते हैं. इसके चलते चीन और रूस की सरकार अपने जासूसों की मदद से मोबाइल टावर को हैक कर रहे हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की निजी बातों को सुनकर सूचनाएं अपनी सरकार को मुहैया करा रहे हैं.  

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आईफोन बेहद पसंद है और मौजूदा समय में वह तीन आईफोन का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से दो आईफोन सरकारी हैं जिसे कुछ हद तक अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी सीआईए ने सुरक्षित कर रखा है लेकिन निजी बातचीत के लिए राष्ट्रपति ट्रंप एक निजी आईफोन का इस्तेमाल भी करते हैं. सुरक्षा एजेंसियां राष्ट्रपति के इस तीसरे आईफोन की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे पा रहे हैं.

करेंसी वॉर में अमेरिका दे रहा चीन को शिकस्‍त, सरकारी कंपनियां हो सकती हैं डिफॉल्टर

टाइम्स को मिली सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप निजी आईफोन से अपने कुछ खास दोस्तों और पुराने करीबियों से बराबर बात करते रहते हैं. इस वार्तालाप में आमतौर पर वह दोस्तों का हालचाल जानने के साथ-साथ मीडिया में आ रही उनसे संबंधित खबरों पर प्रतिक्रिया भी लेते रहते हैं. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद जब राष्ट्रपति ट्रंप निजी आईफोन का इस्तेमाल बंद नहीं कर रहे हैं तब उनकी कवायद है कि वह कम से कम इन वार्तालापों में अमेरिकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कोई बात न करें.

खबर के मुताबिक चीन सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के दोस्तों की सूची बना रखी है और लगातार उनके फोन को सर्वेलेंस पर रखा हैं. इस सूची में ब्लैकस्टोन ग्रुप के चीफ एक्जिक्यूटिव स्टीफेन ए स्वार्जमैन, जो हाल में बीजिंस स्थिति एक युनीवर्सिटी में एक कोर्स के लिए रजिस्टर हुए हैं और लास वेगाल के कसीनो मालिक स्टीव विन शामिल हैं. चीन सरकार ट्रंप के इन दोस्तों के ऐसे दोस्तों पर नजर बनाए है और ट्रंप के फैसलों को प्रभावित करने की कवायद में लगी है.

कच्चे तेल की कीमतों से नहीं, गिरते रुपये से लगी पेट्रोल-डीजल में आग

गौरतलब है कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रैट पार्टी से दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन की निजी ईमेल इस्तेमाल करने पर कड़ी आलोचना की थी.

   

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...