Skip to main content

राजस्थान: BSP उम्मीदवार ने वोटरों को बांटें रुपये, कैमरे में हुआ कैद




राजस्थान के भरतपुर में नदबई विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार जोगेंद्र सिंह अवाना खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन करते पकड़े गए.बसपा उम्मीदवार मतदाताओं को रुपये बांटते हुए वीडियो कैमरे में कैद हो गए हैं. आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एसडीओ ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

बसपा उम्मीदवार ने नदबई विधानसभा के उच्चैन कस्बे में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था. इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जोगेंद्र सिंह अवाना आए हुए लोगों को रुपये बांटने लगे.

एसडीओ ने कहा, 'हमें आचार संहिता के उल्लंघन के मामले के बारे में पता चला, इसके वीडियो भी प्राप्त हुए. इस संबंध में बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें 2 दिनों के भीतर जवाब देना है.

गौरतलब है की राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है. प्रदेश में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है. बावजूद इसके बसपा प्रत्याशी अवाना ने  आचार संहिता  के परवाह किए बिना मतदाताओं को रुपये बांटने लगे. इस संबंध में जब लोगों से रुपये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि हमने कोई रुपये नहीं लिए हैं. 

अवाना के चुनाव कार्यलय के उद्घाटन में बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम,प्रदेश अध्यक्ष सीताराम मेघवाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आये थे. इन सभी नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित कर बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की थी .

जिला निर्वाचन अधिकारी सन्देश नायक ने बताया की बसपा प्रत्याशी के लोगों को रूपये बांटते वाली घटना से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. नायक ने कहा कि बसपा प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना के नाम से उत्तर प्रदेश से दो आर्म लाइसेंस बने हुए है जो गलत है. इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी की गई है और कार्रवाई की जाएगी.

नदबई से बसपा प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी है जो राजस्थान के नदबई विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. अवाना ने प्रशासन से सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...