Skip to main content

योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, नए चेहरे होंगे शामिल




बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि जल्द ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. फिलहाल मंत्रिमंडल में 13 पद खाली हैं. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब 8 से 10 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं.

कई मंत्रियों का कद बढ़ सकता है. लोगों के बीच लगातार रहने वाले और अच्छे काम करने वाले मंत्रियों को फायदा हो सकता है जबकि कुछ की छुट्टी भी हो सकती है. इस मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से सरकार एक बार फिर समीकरण साधने पर जोर देगी. मंत्रिमंडल में दलित ,गुर्जर और पश्चिमी क्षेत्र की नुमाइंदगी पर ज़ोर होगा.

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और सुरेश खन्ना का नाम कार्यकर्ताओं की चाहत और लोकप्रियता के हिसाब से सबसे ऊपर है. बृजेश पाठक, सुरेश राणा, स्वतंत्र देव सिंह और महेंद्र सिंह सरीखे मंत्री कार्यकर्ताओं में भी लोकप्रिय हैं, और इनके काम सराहे जा रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अच्छा काम करने वाले स्वतंत्र प्रभार के मंत्रियों को कैबिनेट का दर्जा दिया जा सकता है. जबकि कई मंत्रियों से संगठन खुश नहीं है. ऐसे मंत्रियों पर या तो गाज गिर सकती है या फिर उनके विभागों में छंटनी की जा सकती है.

मंत्रियों के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दलित और गुर्जर नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है.

फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से नुमाइंदगी बेहद कम है. गुर्जर समाज से कोई मंत्री नहीं है. मेरठ और आगरा जैसे शहरों से कैबिनेट में प्रतिनिधित्व नहीं है. ऐसे में योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट को संतुलन स्थापित करना चाहेंगे. अब देखना यह है कि चुनावी मोड में आने से पहले बीजेपी अपने तरकश के कितने तीर चलाती है.

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह ने लखनऊ का दौरा किया था. बैठक में बीजेपी और सरकार की समीक्षा के साथ साथ राम मंदिर पर चर्चा हुई. आरएसएस ने बीजेपी नेताओं के सामने राम मंदिर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिए गए अपने स्टैंड को साफ साफ तौर पर रखा.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...