Skip to main content

वाराणसी: आधी रात योगी ने मौके पर जाकर लिया 'विकास' का जायजा









उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया. अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार रात को योगी कचहरी सर्किट हाउस से वाराणसी- बाबतपुर रिंग रोड संदहा पहुंचे. यहा उन्होंने रिंग रोड का निरीक्षण किया और फिर रामनगर निर्माणाधीन बंदरगाह पहुंच कर उसका निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश भी दिया.

रात्रि भ्रमण के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश का पहला मल्टी मॉडल हब इनलैंड वॉटर-वे के काशी को दिया जा रहा है. यह अपने आप में एक अद्भुत कार्य है. सैकड़ों वर्षों से जिस कार्य की तलाश थी, जिस बात को लेकर लोग उत्सुक थे कि क्या जल मार्ग से भी हम यातायात की सुविधा को या माल परिवहन की व्यवस्था को और सुगम बना सकते हैं, वो अब पूरी होने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि के कारण यह काशी में ऐसा होने जा रहा है. यानी काशी अब केवल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी ही नहीं होगी, बल्कि हर प्रकार के यातायात के लिए भी होगी.

उन्होंने कहा कि पहले काशी में आपने फोर लेन, सिक्स लेन, एयरप्लेन के मार्गों का निर्माण हो चुका है और वो साकार रूप ले चुके हैं और जलमार्ग की बात करें तो अब देश के पहले अत्याधुनिक जलमार्ग की सुविधा काशी से शुरू हो रही है. उन्होंने कहा कि हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से काशी तक 14 किलोमीटर की यह दूरी सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग की तुलना में कम दाम पर यह सुविधा यहां प्राप्त होगी, इसे नवंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.

जल मार्ग से होगी धन और समय की बचत

1 महीने में 100000 टन से अधिक की ढुलाई काशी से हल्दिया तक और कोलकाता से वाराणसी तक की जा सकती है. परिवहन के आवागमन की सुविधा मिलेगी, माल भाड़े में कमी आएगी, यहां के किसानों और व्यापारियों के सामान को यहां से कोलकाता के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी खासतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में पहुंचाने में. जिन चीजों को यहां की आवश्यकता है वहां से यहां तक के पहुंचाने में आसानी हो जाएगी. इससे तेल और समय और पैसे की बचत होगी. साथ- साथ हम लोग प्रदूषण को भी नियंत्रण करने में सफल होंगे. उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि नवंबर के अंत तक इसे राष्ट्र को समर्पित करने में मदद मिलेगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...