Skip to main content

राजस्थान: अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किरोड़ी लाल मीणा









हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डा. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को अपनी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया. किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य में एससी-एसटी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव किया.

इस दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं आज अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ आंदोलन भी करूंगा.

मीणा जयपुर के पास तूंगा में दलित और आदिवासी महिलाओं के ऊपर हुए पुलिस अत्याचार के मामले को लेकर लोगों के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे थे. इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव से आई महिलाओं ने कमिश्नर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन और नृत्य के साथ गीत गाए.

पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने प्रदर्शनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया और जांच बदलने का भरोसा देकर कहा कि पूरे मामले की फिर से जांच कराई जाएगी. राज्यसभा सांसद मीणा ने इस मौके पर कहा कि पुलिस ने अपनी रटी रटाई बातें बोली हैं लेकिन अगर परिणाम सही नहीं निकले तो मैं फिर से आंदोलन करूंगा.

बता दें कि राजस्थान में चुनाव बेहद करीब है और विपक्षी कांग्रेस पहले से ही प्रदेश में दलितों पर अत्याचार को मुद्दा बनाती रही है. अब खुद अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के आरोप के बाद बीजेपी सरकार कटघरे में है.

विरोध दर्ज कराने आई महिलाओं ने कहा कि पुलिस आधी रात को उनको घर से उठा ले गई और 24 घंटे तक खाना पानी भी नहीं दिया. यहां तक कि हवालात में बंद रखा. पुलिस ने इन्हें ये कहते हुए पकड़ा था कि ये रेत खनन माफियाओं से मिली हुई हैं और पुलिस पर हमले करती हैं, जबकि इन महिलाओं का कहना था कि रेत माफियाओं से इनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है और दलित होने की वजह से पुलिस उन पर अत्याचार करती है.

तूंगा से आई कई महिलाओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी चोट भी दिखाईं. बीजेपी सांसद मीणा ने कहा कि पुलिस थाने में बजरी माफिया बैठे रहते हैं और पुलिस रेत और शराब माफियाओं के साथ मिलकर धंधा करती है.

मीणा के इस बगावती तेवर के बाद सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं गर्म है. कहा जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा भले ही बीजेपी में आ गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इनका दिल नहीं मिलता है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जरिए बीजेपी में अपनी पार्टी का विलय करने वाले मीणा को अभी तक बीजेपी में सम्मानजनक जगह नहीं मिली है और टिकट बंटवारे में भी कोई खास तवज्जो नहीं दी जा रही है. मीणा के साथ रह रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर बीजेपी डॉक्टर साहब का सही सम्मान नहीं करती है तो डॉक्टर साहब अपना अलग रुख अख्तियार कर सकते हैं.

डॉ किरोड़ी लाल मीणा समाज के कद्दावर नेता हैं और मीणा वोट बैंक में किरोड़ी लाल मीणा की अच्छी खासी पकड़ है. मोदी लहर में भी अपनी अलग पार्टी बना कर किरोड़ी लाल मीणा ने 3 सीटें जीती थी और 6 सीटों पर दूसरे स्थान पर आए थे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...