Skip to main content

संघ से शाह बोले- राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे




उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं की 7 घंटे बैठक चली. इस दौरान बीजेपी और सरकार की समीक्षा के साथ साथ राम मंदिर पर चर्चा हुई. आरएसएस ने बीजेपी नेताओं के सामने राम मंदिर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिए गए अपने स्टैंड को साफ साफ तौर पर रखा.

शाह के सामने संघ ने रखी बातें

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क में आयोजित संगठन और संघ के बीच हुए समन्वय बैठक में शामिल हुए. इस दौरान आरएसएस नेताओं ने शाह को राम मंदिर के लिए कानून बनाने का सुझाव दिया.

बैठक के बाद बाहर निकल कर संघ के सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा कि बीजेपी के साथ हमारी ये रूटीन बैठक थी. इसमें सिर्फ बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों के कामकाज की समीक्षा हुई. इस बैठक में न तो राम मंदिर पर कोई बात नहीं हुई न ही मंत्रियों के कामकाज पर. जबकि सूत्रों की माने तो संघ ने बैठक में संघ प्रमुख का मंदिर पर लिए गए स्टैंड को साफ साफ रख दिया गया.

राम मंदिर पर संघ ने रखा अपना स्टैंड

सूत्रों की मानें तो राम मंदिर पर संघ प्रमुख के लिए गए स्टैंड को यानी कानून के जरिए मंदिर बनाने के प्रस्ताव को बीजेपी के सामने साफ तौर पर रखा. इसके साथ उस बात का हवाल दिया गया कि अगर संघ परिवार की तरफ से मंदिर बनाने को लेकर किसी भी तरह की कोई ढिलाई दिखती है तो इसका फायदा दूसरे दलों को मिलेगा. हिंदूवादी संगठन जो इन दिनों संघ और बीजेपी से नाराज चल रहे हैं, उन्हें दूसरे दल अपने साथ जोड़ने में सफल हो सकते हैं.

बीजेपी संगठन और संघ के साथ हुई समन्वय बैठक में राम मंदिर का मुद्दा उठाया गया. जबकि विस्तार से इसकी कोर ग्रुप में हुई, जिसमे संघ की तरफ से दत्तात्रेय होशबोले, डॉक्टर कृष्ण गोपाल और संघ से बीजेपी में आए रामलाल इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह योगी आदित्यनाथ केशव मौर्य दिनेश शर्मा भूपेंद्र यादव और महेंद्र पांडे मौजूद थे.

फैसले के इंतजार में अमित शाह

इस कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी ने अपने उसी पुराने स्टैंड को सामने रखा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ-साफ कहा कि हमें न्यायालय के आखिरी फैसले का इंतजार करना चाहिए. हालांकि साथ ही उन्होने फिर दोहराया कि 1990 में बीजेपी का राम मंदिर पर जो स्टैंड था, वही आज भी है यानी जल्द से जल्द मंदिर बनना चाहिए.

कैबिनेट में नए चेहरों को मौका?

समन्वय बैठक में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा सरकार में काबिज कुछ चेहरों को दोबारा संगठन में भेजने पर भी मंथन किया है. सूत्रों का कहना है कि कुछ नए चेहरों को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.

2019 चुनाव पर चर्चा

समन्वय बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ. बीजेपी और उनके सभी संगठनों को साफ-साफ 2019 की तैयारी के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं. SC/ST एक्ट और सरकार और संगठन के तालमेल पर भी अलग-अलग घटकों ने अपनी राय रखी.

SC/ST एक्ट पर अमित शाह ने पार्टी की तरफ से और नेताओं को खासतौर से इससे जुड़ी भ्रांतियां और गलतफहमियों को दूर करने को कहा गया है. इसके साथ ही कहा गया है कि बड़े फैसलों के साथ खड़े होने की चुनौती भी होती है इसीलिए SC/ST एक्ट पर लोगों की शंका का निराकरण करें.

मंत्रियों के कामकाज पर सवाल

सूत्रों की मानें तो समन्वय बैठक में संघ की तरफ से प्रदेश के नौकरशाही पर भी सवाल उठाया गए. इसके अलावा कई मंत्रियों के कामकाज पर भी सवाल खड़े किए गए. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर धारा 370 और यूनिफार्म सिविल कोड की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सरकार को अभी कई बड़े महत्वपूर्ण काम करने है.

सपा-बसपा के गठबंधन

प्रदेश के बदलते राजनीतिक समीकरण के मद्देनजर गठबंधन को लेकर भी समन्वय बैठक में चर्चा हुई. सपा और बसपा के गठबंधन से उभरने वाले राजनीतिक चुनौतियां पर भी बीजेपी की तरफ से कई नेताओं ने बात रखी.  लेकिन अमित शाह ने सबके सामने यह खुल कर कहा कि वह चाहते हैं कि मायावती और अखिलेश यादव जरूर गठबंधन करके सामने आए. इसके बाद बीजेपी उन से चुनाव लड़े ताकि गठबंधन की यह भ्रांति भी दूर हो सके.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...