Skip to main content

फैक्ट चेक: माओवादी हमले को रिकॉर्ड करने वाला शख्स जिंदा है









छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के जंगल में मंगलवार को हुए माओवादी हमले का झकझोर कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को दूरदर्शन के एक स्टाफर ने शूट किया जिसे खुद इस हमले का शिकार होना पड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है कि ज़मीन पर लेटा एक शख्स अपने मोबाइल फोन पर मैसेज रिकॉर्ड कर रहा है. वीडियो में पीछे से फायरिंग की आवाज भी साफ सुनाई देती है. 

माओवादियों के इस हमले में दूरदर्शन का एक कैमरामैन और दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए. कुछ पत्रकारों और मीडिया संगठनों समेत कई लोगों ने ये समझने की भूल की कि वीडियो में मैसेज रिकॉर्ड करते दिखने वाले शख्स दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू थे. यही समझा गया कि ये कैमरामैन अच्युतानंद साहू के आखिरी शब्द थे, जिनकी हमले में मौत हो गई.

इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि जो शख्स वीडियो में मैसेज रिकॉर्ड करते दिख रहा है वो दरअसल अच्युतानंद साहू नहीं बल्कि असिस्टेंट कैमरामैन मोरमुकुट शर्मा है जो जीवित हैं. शर्मा कैमरा और लाइटिंग असिस्टेंट हैं जो हमले के वक्त दूरदर्शन टीम के साथ जा रहे थे जब उन पर हमला हुआ. हमले में जान खोने वाले अच्युतानंद साहू वीडियो में कहीं नहीं दिखते.

माओवादी हमले के एक दिन बाद राष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया रहा. भावुक कर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स को अपनी मां के लिए मैसेज रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है. रिकार्ड कराते वक्त वो शख्स यही समझ रहा है कि ये उसका परिवार के लिए आखिरी मैसेज होगा.

मैसेज में शख्स को टूटती आवाज़ में कहते सुना जा सकता है, ‘मां, मैं तुम्हें प्यार करता हूं. मैं आज मर सकता हूं...लेकिन मैं डरा हुआ नहीं हूं जबकि मैं मौत का सामना कर रहा हूं.’

हिन्दी अखबार पंजाब केसरी के फेसबुक पेज पर वीडियो को अपलोड करने के साथ ये लिखा गया “ये कैमरामैन के आखिरी लम्हे हैं जिनकी फायरिंग में मौत हो गई...”



वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने भी ये समझते हुए ट्वीट किया कि ये वीडियो में कैमरामैन अच्युतानंद के आखिरी लम्हे रिकॉर्ड थे. हालांकि उन्होंने जल्दी ही अपनी गलती को समझ लिया और ट्वीट को डिलीट कर दिया.

अन्यों में  @amitanandal88 ने ट्विटर पर और फेसबुक यूजर्स में सोनू चौधरी ने भी वीडियो को शेयर किया और यही दावा किया कि ये दूरदर्शन कैमरामैन अच्युतानंद के आखिरी लम्हे थे.

हमने वीडियो में दिख रहे शख्स मोरमुकुट शर्मा से संपर्क किया. शर्मा ने एक्सलूसिव तौर पर वीडियो मैसेज हमारे साथ शेयर किया जिससे उनकी पहचान को लेकर सारा संशय दूर हो गया.

जब हमला हुआ था तो शर्मा ने ज़मीन पर नीचे लेट कर खुद को बचा लिया और साथ ही मैसेज शूट किया. उस वक्त पुलिसकर्मियों और माओवादियों के बीच गोलीबारी चल रही थी. शर्मा को लगा कि उनका आखिरी वक्त आ गया है तभी उन्होंने परिवार के लिए मैसेज रिकॉर्ड किया. शर्मा खुशकिस्मत रहे कि जीवित बच गए और हमारे साथ आपबीती को शेयर किया.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...