Skip to main content

गाजियाबाद: बच्ची से रेप के बाद हत्या, नेता और उसके भाइयों पर आरोप





गाजियाबाद के मुरादनगर में 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में पड़ोस में रहने वाले एक नेता और उसके भाइयों पर आरोप लगा है. मुरादनगर के कोट मोहल्ले में लापता बच्ची की लाश घर के पास ही एक धार्मिक स्थल की छत से बरामद हुई थी. बच्ची शनिवार से लापता थी.

मुरादनगर की रहने वाली और दूसरी क्लास में पढ़ने वाली 7 साल की बच्ची शनिवार को घर से बाहर सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी देर बाद परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पास में लगे सीसीटीवी में बच्ची एकमस्जिद के पास आखिरी बार देखी गई. बच्ची की गुमशुदगी की इत्तला पुलिस को दी गई. रविवार सुबह जब मस्जिद का एक कर्मचारी धार्मिक स्थल की छत पर पहुंचा तो बच्ची की लाश देखी. बच्ची को बोरी से ढका गया था.

गाजियाबाद के पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया. उनका कहना है कि बच्ची से दरिंदगी की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हो गई है. बच्ची का गला दबाकर कत्ल किया गया है और चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान थे. बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद ही हत्या की गई है.

परिजनों का कहना है कि उनकी पड़ोसियों से पुरानीराजनीतिक रंजिश है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में चार सगे भाइयों एजाज, नौशाद, इंजार और अफजाल पर हत्या, अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया है. पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण का कहना है कि आरोपियों की तलाश में कई टीम बनाकर दबिश दी जा रही है. साथ ही साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

मृतक लड़की के पिता का कहना है कि कुछ साल पहले आरोपी नौशाद पार्षद पद के लिए चुनाव में खड़ था, लेकिन जब परिवार ने वोट नहीं दी तो दुश्मनी मानने लगा और कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था. परिवार ने आरोप लगाया कि इस कत्ल के पीछे वही लोग हैं. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं. नौशाद इलाके का पार्षद है और बाकी उसके भाई हैं जो पीड़ित परिवार के बगल में ही रहते हैं.

मासूम बच्ची के कत्ल के बाद पूरा इलाका गमगीन है. पूरे मोहल्ले में किसी के भी घर खाना नहीं बना. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तोतली जुबान में बोलने वाली बिटिया का कोई इस बेरहमी से कत्ल कर सकता है. फिलहाल धार्मिक स्थल पर लाश मिलने की वजह से मौके पर फ़ोर्स तैनात है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...