Skip to main content

इंजीनियर बना साधु, मां-बाप ने मंदिर पर लगाए आरोप








अहमदाबाद के बुजुर्ग माता-पिता को उस वक्त भारी आघात पहुंचा, जब वे अपने साधु बने बेटे को लेने पहुंचे और बेटे ने घर वापस आने से इनकार कर दिया.

दरअसल उनका एकलौता बेटा दिशांत पटेल पिछले तीन साल से अहमदाबाद के भाडज इलाके स्थित इस्कॉन मंदिर में साधु जीवन जी रहा है. दिशांत के पिता रमेशभाई पटेल ओर उनकी पत्नी की यही इच्छा थी कि उनका इंजीनियर बेटा सामाजिक जीवन जिए.

दिशांत पढ़ाई में काफी होशियार था और उसने गांधीनगर के धीरूभाई अंबानी संस्थान से बीटेक किया था, लेकिन डिग्री लेने के तुंरत बाद उसने अपना घर छोड़ दिया और इस्कॉन मंदिर में रहने चला गया.

पिछले तीन साल से उसके मां-बाप बेटे के लिए बार-बार इस्कॉन मंदिर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अगर मिलने दिया जाता है तो कुछ मिनटों के लिए और लोगों की मौजूदगी में. रमेश पटेल का आरोप है कि इस्कॉन मंदिर के लोगों ने उनके बेटे का ब्रेनवॉश किया है.

जब दिशांत के माता-पिता इस्कॉन मंदिर पहुंचे तो मंदिर के साधुओं ने उन्हें कह दिया कि दिशांत पुलिस स्टेशन गया है. अब पुलिस के सामने ही बात करेगा.

वहीं इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता श्याम चरन प्रभु का कहना है कि हमारे मंदिर में हजारों लोग आते है. कुछ लोग ज्यादा सेवा करना चाहते हैं. वे छोटे बच्चे नहीं है कि उनका ब्रेनवॉश किया जाए.

जब दिशांत की और उसके परिवार वालों की मुलाकात पुलिस की मौजूदगी में कराई गई. यहां पर पिता बार-बार बेटे के सामने हाथ जोड़ कर घर वापस चलने की विनती करते रहे. वहीं उसकी मां का अब भी उम्मीद हे कि उसका बेटा उनके आंसू देखकर पिघल जाएगा और उनके साथ घर लौट आएगा.

दिशांत का कहना है कि वह अब मंदिर में ही रहना चाहता है. हालांकि वह कई सवालों का जवाब देने से बचता रहा.

दिशांत के मुताबिक, मैं मंदिर में ही सेवा करना चाहता हुं. मैं पूरे होशोहवास में मंदिर में समर्पित हुआ हुं. कोई इंसान अगर साधु का जीवन जीना चाहता हे तो उसे जीने देना चाहिए.

अब दिशांत के पिता रमेशभाई का कहना है कि बेटे को सिर्फ अपने मूलभूत अधिकार ही दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उसे अपने माता-पिता के प्रति फर्ज नहीं दिख रहा है.

वहीं, पुलिस भी इस मामले में साफ मान रही है कि दिशांत बालिग है. कानूनन उसपर किसी भी तरह का दबाव नहीं दिया जा सकता.

पुलिस इंस्पेक्टर राना के मुताबिक, माता-पिता साधु बन चुके दिशांत को घर ले जाना चाहते थे, लेकिन उसका कहना है कि उसने साधु का जीवन ग्रहण कर लिया है. साथ ही उसन अपनी मर्जी से साधु जीवन स्वीकार करने की बात कही है.

परिवार वालो के पास अब कोई कानूनी रास्ता या उम्मीद नहीं बची है. परिवार का कहना है कि अगर कोई अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर जाकर साधु बनने का फैसला करता है तो इस्कॉन मंदिर को उन्हें समझाना चाहिए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...