Skip to main content

अयोध्या: राम मंदिर के लिए ट्रकों में भरकर लाए जा रहे हैं पत्थर





लोकसभा चुनाव 2019 के आहट के साथ राम मंदिर निर्माण को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पत्थरों के आने का काम शुरू हो गया है. इतना ही नहीं जितने पत्थरों की आवश्यकता है, उसे राजस्थान से ट्रक में लादकर लाया जा रहा है.

दिलचस्प बात ये है कि राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक पहली मंजिल के पत्थर तराशे जा चुके हैं. इसके बाद जिन पत्थरों को तराशने और डिजाइन करने का काम चल रहा है, वो राम मंदिर के दूसरी मंजिल के लिए है.

राम मंदिर के लिए पत्थर इस तरह तराशे और डिजाइन किए गए हैं, जैसे पुरातन शैली में बिना सीमेंट के खांचे के माध्यम से जोड़े जाते थे. ऐसे में जब राम मंदिर बनाना होगा तो इसमें केवल पत्थर को उठा कर ले जाने में ही मेहनत करनी होगी.

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो यह सारा हिंदू समाज और साधु संत चाहते हैं साधु संतों ने दिल्ली में हुई उच्च अधिकार समिति की बैठक में इसका शंखनाद भी किया था.

उन्होंने कहा कि संसद में कानून लाकर राम मंदिर बनाया जाए हम सभी भी प्रयासरत है. इसके बाद से ही हम लगातार कि कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण की मांग कर रहे हैं.

शर्मा ने कहा कि जहां तक राम मंदिर निर्माण की सामग्री की बात है तो  पत्थर तराशे जा रहे हैं. इसके अलावा राजस्थान से पत्थर मंगवाए जा रहे हैं. हमारे संगठन लोग उनके संपर्क में है. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में पत्थर लाने पर रोक लग गई थी, लेकिन सरकार जाने के बाद से पत्थर आने शुरू हो गए थे. हालांकि बारिश के कारण पत्थर नहीं आ पा रहे थे.

शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के लिए 70000 घन फुट पत्थर की और जरूरत है. हमारे संगठन के शीर्ष पदाधिकारी राजस्थान के खदान मालिकों के संपर्क में है. ऐसे में जो भी पत्थर की जरूरत होगी उसे धीरे धीरे लाया जाएगा. इसके अलावा राम मंदिर निर्माण के लिए जो नियमित प्रक्रिया है वह चलती रहेगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...