Skip to main content

लाठियां खाकर दिल्ली से खाली हाथ लौटे किसान, पढ़ें किन मांगों पर अटकी बात





उत्तराखंड के हरिद्वार से चलकर राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पहुंचे हजारों किसानों ने मंगलवार रात को अपना आंदोलन खत्म करने की घोषणा की. मंगलवार की दोपहर किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर (गाजीपुर बॉर्डर) पर डटे रहे और पुलिस से उनकी झड़प भी हुई. इस दौरान कई किसान घायल हुए, पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछारें कीं. लेकिन देर रात को सरकार के द्वारा समझाने-बुझाने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म करने की बात कही, हालांकि किसानों की नाराजगी अभी भी पूरी तरह से थमी नहीं है.

आंदोलन खत्म करने के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान घाट पर फूल चढ़ाकर हम अपना आंदोलन खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई हैं.

दरअसल, ये किसान अपनी कई मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे थे. जिनमें कर्ज माफी, गन्ना भुगतान, पेंशन समेत अन्य मांगें शामिल थीं. केंद्र सरकार ने इन मांगों में से कुछ को तो मान लिया है, लेकिन कई मांगों को नहीं माना गया है. जिसकी वजह से किसान अभी भी नाराज हैं.

मंगलवार दोपहर को जब गाजीपुर बॉर्डर की सड़कों पर पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई थी. उसी दौरान दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच मुलाकात चल रही थी, इसी मुलाकात में किसान मान गए थे. और बाहर आकर उन्होंने कहा था कि सरकार ने हमारी कई मांगें मान ली हैं.

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि हम पहले जमीन पर अपने किसानों से बात करेंगे और अगर वो मानेंगे तो ही आंदोलन खत्म करेंगे. जब किसान प्रतिनिधि राजनाथ से मुलाकात कर किसानों के बीच पहुंचे तो उनके सुर बदल गए. रात भर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री किसानों को मनाने में जुटे रहे, किसान माने लेकिन पूरे मन से नहीं.

किसानों की वो बातें जो मान ली गई -

> किसानों की मांग थी कि NGT ने 10 साल पुराने डीजल ट्रैक्टरों के उपयोग पर बैन लगाया है, इसे हटाया जाए. सरकार ने इस मामले में रिव्यू पेटिशन डालने का भरोसा दिया है.

> मनरेगा को किसानों से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा सकता है.

> किसानों से जुड़े उपकरणों पर GST कम किया जाए, अधिकतर प्रोडक्ट्स को 5% से नीचे वाले कैप में लाया जाए.

> फसल पर बीमा दिया जाए.

जिन बातों पर फैसला नहीं हो पाया -

> कर्ज माफी की जाए

> डीजल के दाम में कटौती की जाए

> ट्यूबवेल के लिए बिजली मुफ्त में दी जाए

> 60 से ऊपर की उम्र वाले छोटे किसानों को 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन दी जाए

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...