Skip to main content

अब केजरीवाल बोले- मोदी को हराना है तो कांग्रेस को वोट न दें




बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस को झटका दिया है. केजरीवाल ने नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं, वो कांग्रेस को वोट न दें.

उन्‍होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जो बन जाए, दिल्ली में सांसद आम आदमी पार्टी का बनाना. केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अपने मोबाइल पर मेरा भाषण रिकॉर्ड कर लो और वॉट्सऐप पर फैला दो.

केजरीवाल ने कहा, "आज से 4 साल पहले 2014 में जनता ने दिल्ली से 7 सांसद बीजेपी के चुने थे फिर एक साल बाद जनता ने 2015 में 67 सीट देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई. अब जनता बताए कि किसने ज्यादा काम किया, आम आदमी पार्टी ने या बीजेपी वालों ने?" उन्‍होंने आगे कहा कि अगर दिल्ली में 7 सांसद आम आदमी पार्टी के होते तो दिल्ली में 10 गुना स्पीड से काम होता. हम संसद ठप्प कर देते लेकिन मेट्रो का किराया बढ़ने नहीं देते. हमारे सांसद होते तो दिल्ली में सीलिंग नहीं होती.

आपको बता दें कि शनिवार को ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए उन्होंने काफी इंतजार किया, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद वह अब मायावती से बात करेंगे. इससे पहले मायावती भी मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के साथ चुनाव में नहीं जाने की बात कह चुकी हैं. बता दें कि दिल्ली की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन सकी थी.

कांग्रेस पर बोला हमला

केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''दिल्ली में बहुत लोग कहते हैं, पिछली बार गलती कर दी, अब आम आदमी पार्टी को वोट देंगे. लोग कहते हैं कि राहुल गांधी को वोट नहीं देना चाहते. प्रधानमंत्री जो बन जाए, दिल्ली में सांसद आम आदमी पार्टी का बनाना है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही विकल्प है." केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग मोदी को हराना चाहते हैं वो कांग्रेस को वोट न दें और जो बीजेपी को हराना चाहते हैं वो आम आदमी पार्टी को वोट दें.

केजरीवाल ने कहा, " 2014 में 46% वोट बीजेपी, 33% वोट आम आदमी पार्टी और 15% वोट कांग्रेस को मिला था लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोग आम आदमी पार्टी को कोस कर बीजेपी के 10% कम करना चाहते हैं. इससे बीजेपी को 36% वोट मिलेंगे, 10% वोट कांग्रेस को मिला तो बीजेपी जीत जाएगी। लेकिन जनता याद रखे कि यही 10% वोट आम आदमी पार्टी को मिला तो 7 सीट आम आदमी पार्टी जीत जाएगी"

गिनाई दिल्‍ली सरकार की उपलब्‍धियां

एक चुनावी सभा की तरह केजरीवाल दिल्ली सरकार के कामकाज गिनाना नहीं भूले. उन्होंने कहा, ''साढ़े 3 में बिजली के दाम कम किए और देश में सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में मिलती है. सरकारी स्कूल बढ़िया हुए, सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज हुआ, मुफ्त पानी दिया और अब सरकारी सुविधाओं की घर-घर डिलीवरी शुरू की लेकिन एक काम जनता बताए जो बीजेपी सांसदों ने किए.

बीजेपी सांसद एलजी के पास जाकर मेरे हर काम में रोड़ा अटकाते थे. हर झुग्गी वाले को मकान देना चाहता हूं लेकिन बीजेपी सांसदों ने फाइल रुकवा दी फिर हम एलजी के पास गए और अब हर झुग्गी वाले को मकान देंगे." जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक, कार्यकर्ता और राज्यसभा सांसद भी मौजूद रहे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...