Skip to main content

रेलवे का अलर्ट- रोहिंग्या मुसलमान ट्रेन से केरल आ रहे




पूर्वोत्तर राज्यों से भारी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान ट्रेनों के जरिए केरल की तरफ जा रहे हैं. जिसे लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी कर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को पूर्वोत्तर भारत से दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली 14 ट्रेनों पर नजर रखने को कहा है. रेलवे ने कार्रवाई गृह मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद की है.

आरपीएफ ने अपने अफसरों और रेल अधिकारियों को एक गोपनीय पत्र भेजा है. इस पत्र की एक कॉपी 'आज तक' के पास है जिसमें कहा गया है कि अगर कोई रोहिंग्या रेलगाड़ियों में यात्रा करते हुए मिल जाए तो उनको तुरंत स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जाए. इसके साथ ही इनकी सूचना केंद्रीय कार्यालय को दी जाए. खुफिया अलर्ट में 14 ट्रेनों के नाम दिए गए हैं. यह ट्रेनें हैं:

ट्रेन नंबर- 12508, सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 12516, सिलचर-तिरुअनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 22825, शालीमार-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 22642, शालीमार-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 12841, हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 12839, हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल मेल

ट्रेन नंबर- 12665, हावड़ा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 12663, हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 22841, संतरागाछी-चेन्नई सेंट्रल अंत्योदय एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 22807, संतरागाछी-चेन्नई सेंट्रल एसी एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 6009, संतरागाछी-पुडुचेरी स्पेशल

ट्रेन नंबर- 6057, संतरागाछी-चेन्नई सेंट्रल स्पेशल

ट्रेन नंबर- 15630, गुवाहाटी-तांबरम एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 15930, डिब्रूगढ़-तांबरम एक्सप्रेस

इन ट्रेनों की जानकारी चेन्नई में आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त के कार्यालय से रेलवे के सभी संबंधित स्टाफ को भेजी गई है. आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी सेतू माधवन का कहना है कि हमें रोहिंग्या के केरल की तरफ रुख करने की सूचना मिली है. यह जानकारी हमें खुफिया विभाग से मिली है और हम सूचना के अनुसार काम कर रहे हैं.

वहीं इन सभी ट्रेनों में रनिंग स्टाफ को हिदायत दी गई है कि जैसे ही वो किसी संदिग्ध परिवार को ट्रेन में सफर करते देखें तो उससे पूछताछ करें, अगर पूछताछ में यह बात सामने आती है कि वह रोहिंग्या हैं, तो फौरन इसकी जानकारी नजदीक के पुलिस स्टेशन को दें. इसके साथ ही उनका पूरा ब्योरा तैयार करने को कहा गया है और रेलवे के संबंधित कार्यालय को इसकी डिटेल देने को कहा गया है. आरपीएफ ने अपने जवानों को इस बात की जानकारी दी है कि रोहिंग्या परिवार समेत सफर कर रहे हैं और उनकी कोशिश है कि वह केरल पहुंच जाएं. सूचना में यह भी बताया गया है कि ये कई ग्रुपों में चल रहे हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...