Skip to main content

वसुंधरा को 'महारानी थारी अहंकारी' बताकर कांग्रेस ने शुरू किया कैंपेन








राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार जमीनी रणनीति के साथ- साथ सोशल मीडिया पर दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है. कांग्रेस के आईटी सेल के वॉलेंटियर ने सोशल मीडिया पर बीजेपी के खिलाफ जंग का बिगुल बजा दिया है. कांग्रेस ने पहला निशाना राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बनाया है.

कांग्रेस के आईटी सेल के वॉलेंटियर ने वसुंधरा राजे के खिलाफ सोशल मीडिया पर नया नारा गढ़ा है. कांग्रेस ने 'महारानी थारी अहंकारी' अभियान चला रही है. इसका मतलब 'तुम्हारी महारानी घमंडी' है.



कांग्रेस के आईटी सेल के वॉलेंटियर  इस अभियान के जरिए अलग-अलग पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं. इनमें राजस्थान के अलग-अलग चुनावी मुद्दों और जनता की परेशानियों के साथ जोड़कर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ट्विटर और व्हाट्सएप पर शेयर किया जा रहा है.

वसुंधरा राजे के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'राजस्थान को खा गई महंगाई भ्रष्टाचार, हिंसा और बेकारी महारानी थारी अहंकारी' और 'कम दाम मिलने से किसानों में बढ़ी लाचारी महारानी थारी अहंकारी' जैसे पोस्ट डाले जा रहा है.

कांग्रेस आईटी सेल से जुडे हुए कार्यकर्ता वसुंधरा राजे और उनकी सरकार के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन चला रहे हैं. यह पूरा कैंपेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है.



कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में सोशल मीडिया पर 'विकास गाडो थायो छे यानी विकास पागल हो गया है' का कैंपेन चलाया था. इस अभियान के जरिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार की ओर से विकास को लेकर किए गए दावों की पोल खोलनी शुरू की थी.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों में विकास पागल हो गया कह कर कटाक्ष करते थे. अब इसी तर्ज पर वसुंधरा राजे खिलाफ राजस्थान में 'महारानी थारी अहंकारी' कैंपने चला रही है.

दरअसल एक बड़ी आबादी जो मोबाइल फोन इंटरनेट का यूज करती है, उनका कांग्रेस अपनी सीधी पहुंच बनाना चाहती है. कांग्रेस के इस अभियान के जरिए वसुंधरा राजे और उनकी की नाकामियों को जनता के बीच ले जाकर चुनावी जंग फतह करना चाहती है.

हालांकि बीजेपी की तरफ से सोशल मीडिया योद्धाओं की एक पूरी फौज राजस्थान में तैयार है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपने जयपुर कार्यक्रम के दौरान उनको विधानसभा चुनाव की रणनीति भी समझा चुके हैं. अब कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया वसुंधरा के खिलाफ सीधा हमला करके अपनी दस्तक दे दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के इस अभियान बीजेपी कैसे जवाब देती है. 

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...