Skip to main content

राजस्थान में राजनीति का सुपर संडे, केजरीवाल और वसुंधरा मैदान में





राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं और ऐसे में 29 अक्टूबर यानी रविवार को राजनीति का सुपर संडे है .जयपुर में एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में रैली करेंगे तो दूसरी तरफ निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल जयपुर में 1 घंटे का रोड शो करेंगे. इधर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रव‍िवार से 2 दिन के दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन पहुंच रही हैं.

इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपना दमखम ठोंक रही है और अब तक 69 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाया है जो रव‍िवार को  12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और उसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. करीब 1:30 बजे रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की रैली होगी .आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि केजरीवाल की राजस्थान भर में 8 सभाएं और रैलियां होगी. इसके अलावा पार्टी नेता संजय सिंह के साथ साथ दिल्ली सरकार के मंत्री राजस्थान भर में दौरे करेंगे. उधर आम आदमी पार्टी के नेता रामपाल जाट पिछले 2 दिनों से किसानों की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं.

जयपुर के लोगों के लिए ट्रैफिक में फंसने का दिन

केजरीवाल की रैली के अलावा जयपुर में 29 अक्टूबर की हुंकार रैली से पहले खींवसर के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल जयपुर में 1 घंटे का रोड शो करेंगे. रोड शो मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से निकल कर न्यू सांगानेर रोड होते हुए जाएगी. यानी रव‍िवार को दिनभर जयपुर के लोगों के लिए ट्रैफिक में फंसने का दिन है.

वसुंधरा राजे अपने वोटरों की नब्ज टटोलेंगी

उधर कई दिनों से टिकटों की रायशुमारी में लगी वसुंधरा राजे अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन पहुंच रही हैं. यहां पर 28 और 29 अक्टूबर तक 2 दिनों तक दौरा करेंगी और वहां के लोगों से मिलेंगी. इससे पहले 24 अक्टूबर को राहुल गांधी ने झालावाड़ में जाकर सभा की है और रोड शो भी किया है. माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे इसके बाद जाकर अपने वोटरों की नब्ज टटोलेंगी.

सभी बड़े नेता दिल्ली में टिकट बंटवारे को लेकर कर रहे मीटिंग

इस बीच कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली में टिकट बंटवारे को लेकर मीटिंग कर रहे हैं. शनिवार को दिल्ली में करीब 5 घंटे की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग हुई .इसमें कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ,राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे और स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन कुमारी शैलजा ने भाग लिया. मीटिंग के बारे में बताया गया कि टिकट वितरण को लेकर मापदंडों पर चर्चा हुई है .उसके बाद प्रभारियों से नाम लेकर टिकटों की लिस्ट बनाई जाएगी और फिर उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाकर नामों की छंटनी होगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...