Skip to main content

तेज हवाओं के बीच मोदी को रोकना पड़ा भाषण, बोले- विजय की आंधी है





राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के समापन के अवसर पर प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर पहुंचे. वसुंधरा राजे ने बीते 4 अगस्त को राजसमंद से इस यात्रा की शुरुआत की थी, जिसके समापन समारोह में आज पीएम मोदी अजमेर के कायड़ पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में वसुंधरा राजे को राजस्थान की लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री बताते हुए जनता के बीच जाने की तारीफ की.

आंधी के बीच खत्म करने पड़ी रैली

पीएम मोदी जब भाषण दे रहे थे तो अचानक वहां तेज हवा चलने लगी. धूल भरी आंधी के बीच पीएम मोदी कुछ देर बोलते रहे और इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रकृति भी हमारा साथ देने के लिए आई है. विजय की आंधी भी चल पड़ी है और जब धरती माता आशीर्वाद देने आती है तो विजय निश्चित हो जाती है. ऐसा कहते हुए पीएम मोदी ने अपना भाषण खत्म कर दिया.

इससे पहले चुनाव में अधिक समय देने की बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की अपील पर पीएम मोेदी ने कहा, 'मैं वही नरेंद्र मोदी हूं जो कभी हमारे सैनी जी के साथ स्कूटर पर बैठकर संगठन का काम किया करता था. देश और दुनिया के मैं भले ही प्रधानमंत्री हूं, लेकिन बीजेपी के लिए मैं एक कार्यकर्ता हूं. मुझे छोटे से बूथ पर भी बुलाया जाएगा तो मैं आऊंगा.'

वोट बैंक पर चोट

मोदी ने अपने संबोधन में वोट बैंक की राजनीति पर चोट करते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, 'एक तरफ वोट बैंक की राजनीति का खेल है, जबकि दूसरी तरफ सबका साथ सबका विकास है. इस राजनीति में जमीन-आसमान का फर्क होता है. जो वोट बैंक की राजनीति करते हैं, वो कभी हिंदू-मुस्लिम करते हैं, कभी अगले-पिछड़े का खेल करते हैं, कभी अमीर-गरीब, कभी बुजुर्ग-युवा...यानी जहां मौका मिले एक दूसरे को सामने कर दो और एक को गले लगाकर राजनीति कर लेंगे. तोड़ना सरल होता है और जोड़ने के लिए जिंदगी खपानी पड़ती है और हम जोड़ने वाले हैं.'

कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार की चिंता

वसुंधरा राजे के उस बयान पर भी मोदी ने अपनी राय रखी, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी नेता चुनावी मौसम में अचानक बाहर निकल आए हैं. इस पर पीएम मोदी ने गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के नेताओं की राजनीति एक परिवार की आरती करने से चल जाती है. उनका हाई कमान एक परिवार है और हमारा हाई कमान प्रदेश की जनता है. इसलिए परिवार की पूजा करने वालों से राजस्थान की जनता को कोई उम्मीद नहीं है.'

चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी मुश्किल से 60 साल बाद देश ने गति पकड़ी है, अब उन्हें यहां देखने का मौका भी नहीं देना है. उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना चाहिए.  लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस 60 साल सत्ता में विफल होने के बाद अब विपक्ष में भी विफल हो गए हैं.

13 लाख परिवारों को बिजली

राजस्थान में 13 लाख परिवार ऐसे थे जो 18वीं शताब्दी में अंधेरी नगरी में जीवन जीने को मजबूर थे. हमने हर गांव और हर घर में बिजली पहुंचाने का बीड़ा उठाया, जिसे लागू करते हुए वसुंधरा राजे सरकार ने करीब 13 लाख परिवारों को बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर दिया.

सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर राजनीति करते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं तो जोधपुर में सैनिकों का पराक्रम दिवस मनाने आया था लेकिन कुछ लोगों को वह भी अच्छा नहीं लगा, उन्होंने इसे राजनीति से जोड़ दिया और कहा चुनावी बिगुल बजाने आ रहे हैं. पीएम ने कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए कि सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर राजनीति करते हैं. सैनिकों पर सवाल उठाते हैं और हमसे जवाब मांगते हैं. यह भारतीय सेना के जवानों की बेइज्जती है.

पीएम मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनकी शान में जमकर कसीदे पढ़े. राजे ने कहा कि 50 साल कांग्रेस को मिले हैं, लेकिन जो 5 साल के अंदर हमने आज देखा है वह पहले हमें कभी देखने को नहीं मिला है. राजे ने कहा, 'आपके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभर कर आया है, जिसकी वजह से हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.'

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...