Skip to main content

सांत्वना की सियासत जारी, सोनिया ने की विवेक की पत्नी से बात






उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार शूटआउट का शिकार बने एपल मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के बाद राजनीतिक स्तर पर लोगों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है. राजनेताओं का मृतक विवेक की पत्नी के साथ मिलने या फिर बातचीत कर सांत्वना देने का सिलसिला जारी है.

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एपल मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से मिलने उनके घर गए. अब यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनसे फोन पर हालचाल लिया.

राज्य की सियासत में इस निर्मम हत्या के बाद हर दल खुद को इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होता दिखाने की कोशिश कर रहा है. इसी सिलसिले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस परिवार से मिलने उसके घर गया. इस प्रतिनिधिमंडल में किशोरी लाल शर्मा और एमएलसी दीपक सिंह सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में गए और उन्होंने न सिर्फ विवेक की विधवा का हाल जाना बल्कि उन्होंने सोनिया के साथ उनकी फोन पर बात भी कराई.

इससे पहले आज सुबह मृतक विवेक की पत्नी कल्पना और साला विष्णु मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. रविवार को मुख्यमंत्री ने कल्पना तिवारी से फोन पर बात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था.

बाद में सपा अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी विवेक तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे. अखिलेश ने मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें न्याय के लिए कोर्ट से खुद ही संज्ञान लेने की आशा है. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के लिए 5 करोड़ की आर्थिक मदद और सहयोग देने की मांग की.



उनके बाद एसआईटी चीफ और आईजी लखनऊ सुरजीत पांडे भी उनके घर पहुंचे.

मुख्यमंत्री योगी से पहले राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री भी कल्पना तिवारी से मुलाकात कर चुके हैं. योगी ने फोन पर उन्हें कहा था कि डिप्टी सीएम के जरिए वह किसी भी तरह की मदद मांग सकती हैं.

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कल्पना तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें 25 लाख रुपये का मुआवजा, दोनों बेटी और विवेक की मां के लिए 5-5 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) देने का फैसला किया है. इसके अलावा राज्य सरकार परिवार के लिए आवास की भी व्यवस्था करेगी.

यह घटना बीते शुक्रवार (28 सितंबर, 2018) देर रात की है. आरोप लगाया जा रहा है कि यूपी पुलिस की गोली लगने से विवेक की तिवारी की मौत हो गई. हत्या के दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भी भेज दिया गया है. हालांकि, आरोपी का दावा है कि विवेक ने उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की और आत्मरक्षा में उसे फायर करनी पड़ी. दोनों पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया है, साथ ही दोनों को नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...