Skip to main content

राजस्थान: जयपुर की सड़कों पर तीसरे मोर्चे ने दिखाई अपनी ताकत











राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जयपुर की सड़कों पर रविवार को तीसरे मोर्चे ने अपनी ताकत दिखाई. निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने अपने पार्टी के नाम के ऐलान से पहले जयपुर में 10 किलोमीटर का रोड शो किया. इस रोड शो में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया.

बेनीवाल के रोड शो में शामिल ज्यादातर युवाओं की उम्र 25 से 35 साल की थी. बेनीवाल के रोड शो में शामिल युवाओं में भारी उत्साह था और पूरे 10 किमी तक नाचते-गाते रहे. रोड शो मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से निकलकर सहाकार रोड तक गया. बता दें कि निर्दलीय हनुमान बेनीवाल सोमवार को जयपुर में हुंकार रैली करने वाले हैं.

बेनीवाल का जाट युवाओं में खासा असर

बेनीवाल के जाट युवाओं में खासा असर माना जाता है. राजस्थान में करीब 12 फीसदी जाट हैं जो कि 70 सीटों पर निर्णायक भूमिका में रहते हैं. माना जा रहा है कि सीपीएम, बहुजन समाज पार्टी और बीजेपी के विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा खड़ा कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस और बीजेपी की बन रही रणनीति धाराशायी हो सकती है. बेनीवाल युवाओं से नौकरी और किसानों से कर्जमाफी जैसे वादे कर रहे हैं.

जनता दल था मजबूत तीसरा मोर्चा

राज्य में जनता दल के रूप में आखिरी बार एक मजबूत तीसरा मोर्चा बना था जिसका पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत ने बीजेपी में विलय करा लिया था. 2003 मेंइनेलो ने पांच सीटों पर जीत हासिल की, तब वसुंधरा ने इसका बीजेपी में विलय करा लिया. 2008 में बहुजन समाज पार्टी ने 6 सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी जताई थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका कांग्रेस में विलय करा दिया. 2013 में संगमा की पार्टी एनपीपी के बैनर तले किरोड़ी लाल मीणा ने मोदी लहर में भी 3 सीटें जीती थीं और 10 से ज्यादा सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे थे मगर मीणा ने एनपीपी का बीजेपी में विलय कर लिया.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...