Skip to main content

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर बढ़े हमले, यूपी-बिहार के लोग पलायन को मजबूर




गुजरात के साबरकांठा में 14 महीने की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद माहौल बिगड़ चुका है. घटना के बाद यहां यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों पर हमले के मामले बढ़ गए हैं. अ‍ब दूसरे राज्यों से आए ये लोग बड़ी तादाद में अपने परिवार के साथ गुजरात से पलायन कर रहे हैं. इनमें ज्यादातर लोग साबरकांठा, महेसाना, अरवल्ली, गांधीनगर, सुरेन्द्रनगर इलाके से हैं.

दरअसल गुजरात के साबरकांठा में 14 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक बिहार के रहने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. घटना के विरोध में लोग गुस्से में हैं. इस घटना के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर हमले बढ़ गए हैं.

वहीं, ठाकोर सेना के लोगों ने इस गांव के आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को जान से मारने कि धमकी देते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात को अंजाम दे दिया.

मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले राजूभाई अपने पूरे परिवार के साथ पिछले 10 साल से गुजरात के कड़ी में रह रहे हैं. वे पानीपुरी बेचकर अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं.

राजूभाई के मुताबिक, दो दिन पहले अचानक यहां पर कुछ लोग आए और उन्हें जान से मारने कि धमकी देते हुए उनकी पानीपुरी की लॉरी को तोड़फोड़ दिया. यही नहीं, उन्हें धमकी दी गई कि परिवार के साथ यहां से निकल जाओ वरना जिंदा नहीं रह पाओगे.

राजूभाई कि पत्नी कमला देवी का कहना है कि जो गुनहगार हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए. हम लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है. हमारी दो बेटि‍यां हैं. अब सब कुछ छोड़कर हमें यहां से अपने गांव जाना पड़ रहा है.

राजूभाई अकेले ही नहीं हैं. बल्कि अहमदाबाद के मेधानीनगर से रोजाना गैरगुजराती 80 से 90 बसें भरकर पलायन कर रहे हैं. गैर गुजरातियों पर हमलों के मामले में अहमदाबाद भी अछूता नहीं है. अहमदाबाद में रिक्शा चलाने वाले पर हमला कर उसकी रिक्शा को नुकसान पहुंचाया गया.

रिक्शा चालक मलखान के मुताबिक, वह देर शाम सिविल अस्पताल से आ रहा था, तब कुड लोगों ने उनसे पूछा कि क्या तुम उत्तर-भारतीय हो? सवाल का जवाब देने से पहले ही उनके रिक्शे में तोड़फोड़ की गई और जान से मारने की धमकी दी गई.

पूरे गुजरात में गैरगुजरातियों पर हमले के अब तक 19 मामले दर्ज हो चुके हैं. जबकि 150 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है. पुलिस लोगों को  बार-बार भरासा दिला रही है कि वे किसी से न डरें और पलायन न करें, लेकिन लोगों में डर कायम है.

गुजरात पुलिस महानिर्देशक शिवानंद झा का कहना है कि सोशल मीडिया पर गैरगुजरातियों खासकर बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के खिलाफ नफरत भरे संदेश प्रसारित होने के बाद ये हमले हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक, इस तरह के सोशल मीडिया मैसेज को रोकने साइबर सेल नजर रख रही है. साथ ही एहतियातन अहमदाबाद में 2500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...