Skip to main content

मोदी जैकेट' के दीवाने हुए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति






'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहा है, फिर चाहे उनका कुर्ता हो या फिर जैकेट. अब इस 'मोदी जैकेट' की दीवानगी साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के सिर चढ़ कर बोल रही है. यहां तक कि अब वह अपने दफ्तर में भी मोदी जैकेट ही पहनकर जा रहे हैं.

इस बात की जानकारी खुद मून जे इन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. बुधवार को मून ने लगातार कई ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कुछ जैकेट भेजे हैं. ये सभी भारतीय परंपरा के आधुनिक जैकेट हैं, जो 'मोदी जैकेट' के नाम से मशहूर हैं. अब ये आसानी से कोरिया में भी मिल सकते हैं.

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि साउथ कोरियाई राष्ट्रपति ने इस प्रकार की कई जैकेट अब अपने लिए बनवाई हैं और उनसभी पर मोदी जैकेट लिखवाया है. आपको बता दें कि दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति इस बार दिवाली भारत में मनाएंगे, वह अपनी पत्नी के साथ जल्द ही भारत भी आएंगे.

साउथ कोरियाई राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि अभी कुछ दिन पहले ही अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कहा था, वह इन जैकेट में काफी शानदार लगते हैं. और अब उन्होंने इन जैकेट को स्पेशली मेरे लिए भेज दिया है.

उन्होंने लिखा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सियोल शांति पुरस्कार पर ट्वीट भी पढ़े, जो कोरियाई भाषा में लिखे हुए थे. मैं पीएम मोदी को बहुत बधाई देता हूं.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुक कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं. इनमें मोदी जैकेट, मोदी कुर्ता काफी मशहूर हैं. इसके अलावा भी गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी वह जिस तरह की पगड़ी बांधते हैं, हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...