Skip to main content

वसुंधरा की तीसरी पारी पर भारी पड़ सकती है तीन नेताओं की सियासी 'यारी'






राजस्थान का चुनावी रण अब टिकट वितरण के दौर तक पहुंच गया है, जिसके मद्देनजर शक्ति प्रदर्शन और दबाव की सियासत भी खुलकर सामने आ रही है. प्रमुख राजनीतिक दल जहां विजयी समीकरण पर माथापच्ची कर जीत सुनिश्चित करने की योजना बना रहे हैं, वहीं सत्ता को प्रभावित करने वाले बड़े जातीय संगठन भी सियासी गलियारों में अपनी भूमिका का एहसास करा रहे हैं. इस क्रम में राजस्थान के तीन बड़े वर्ग यानी ब्राह्मण, जाट और गुर्जर के तीन नेता विद्रोही अंदाज में नजर आ रहे हैं और विशेषकर सत्ताधारी दल को चुनौती देने की रणनीति पर काम करते दिख रहे हैं.

जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है और मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इन तीन वर्गों के तीन नेताओं के भाषण भी तीखे होते जा रहे हैं. भींवसर से निर्दलीय विधायक और जाट नेता हनुमान बेनीवाल जहां अपनी पार्टी बनाकर सत्ता को उखाड़ फेंकने का दम भर रहे हैं, वहीं गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक कर्नल किरोणीसिंह बैंसला अपने समाज की मांग पूरा करने वाले दलों को समर्थन की बात कर रहे हैं. इसके अलावा बैंसला तीसरे मोर्चे को भी समर्थन देने को तैयार हैं. वहीं, बीजेपी का साथ छोड़ चुके घनश्याम तिवाड़ी राज्य के बड़े ब्राह्मण नेता हैं और अब अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं.

इन तीनों ही नेताओं की नाराजगी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इनका समर्थन किस ओर जाएगा इसे लेकर अभी संशय की स्थिति है. लेकिन ये तीनों ही समुदाय राजस्थान की राजनीति में इतना मजबूत दखल रखते हैं, कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजर इन पर है.

राजस्थान में करी 272 जातियां हैं. इनमें 51 फीसद ओबीसी मतदाता है, जबकि सवर्ण वोटरों की संख्या 18 फीसद है. इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) 18 प्रतिशत और 13 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (ST) वोटर हैं.

राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत करीब 91 जातियां आती हैं. इनमें जाट, गुर्जर और सैनी के अलावा मुस्लिम ओबीसी भी हैं. साथ ही कुमावत, यादव और विश्नोई भी हैं. जाट वोट 9%, गुर्जर वोट 5% और ब्राह्मण 7% है.

जाट नेता हनुमान बेनीवाल

ओबीसी में सबसे ज्यादा वोट जाट समुदाय का है. प्रदेश में जाट समुदाय का कुल वोट प्रतिशत करीब 9 फीसद है. सूबे की सियासत में बड़ी भागीदारी रखने वाला जाट समुदाय नागौर समेत दूसरे जिलों की करीब 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर निर्णायक की भूमिका अदा करता है. नागौर से आने वाले जाट नेता हनुमान बेनीवाल प्रदेश भर के दौरे कर समुदाय को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने 29 अक्टूबर को जयपुर में किसान हुंकार महारैली का आयोजन कर नई पार्टी का ऐलान करने की घोषणा कर दी है.

बेनीवाल की जाट युवाओं में अच्छी-खासी पैठ है. वो पिछले एक साल से राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में रैलियां कर रहे हैं जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ आ रही है. बेनीवाल तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस व बीजेपी के विकल्प के रूप में उभरने के लिए नेताओं को एकजुट कर रहे हैं. बेनीवाल बीजेपी छोड़कर आए भारत वाहिनी पार्टी के नेता घनश्याम तिवाड़ी समेत दूसरे दलों से गठबंधन करने के प्रयास कर रहे हैं.
गुर्जर नेता बैंसला
राजस्थान में गुर्जर समुदाय भी ओबीसी कैटेगरी के तहत आता है. इन समुदाय का करीब 5 फीसदी वोट है. गुर्जर समाज आरक्षण की मांग को लेकर सरकार से नाखुश नजर आ रहा है और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक के बतौर कर्नल किरोणीसिंह बैंसला इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. सत्ता सुनिश्चित मानकर चल रही कांग्रेस का नेतृत्व सचिन पायलट कर रहे हैं. दिलचस्प है कि पायलट भी गुर्जर समुदाय से आते हैं, ऐसे में बैंसला के बयानों में भी सचिन का जिक्र हो रहा है.
हाल ही में बैंसला ने कहा है कि कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया जा रहा है, ऐसे में गुर्जर समाज की सचिन पायलट से उम्मीद बढ़ रही हैं. उन्होंने सचिन पायलट से पूछा है कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो गुर्जरों को एसटी में आरक्षण देने पर क्या करेंगे. साथ ही मीणाओं के एसटी आरक्षण पर उनका क्या स्टैंड रहेगा. बैंसला ने सचिन पायलट को ये भी याद दिलाया कि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट ने हिमाचल प्रदेश में गुर्जरों को एसटी वर्ग के तहत आरक्षण दिलवाया था. बैंसला आरक्षण के मुद्दे पर गुर्जर, रेबारी और राजपूत समाज को सरकार के खिलाफ एकजुट करने की कवायद में भी जुटे थे।
घनश्याम तिवाड़ी बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार किए थे. वह भैरोंसिंह शेखावत सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे हैं, लेकिन वसुंधरा सरकार से उनके वैचारिक मतभेद सार्वजनिक तौर पर देखने-सुनने को मिले. 6 बार विधायक निर्वाचित हुए, जिनमें से दो बार उन्हें मंत्री बनने का अवसर भी मिला।

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...