Skip to main content

आंदोलनरत किसानों की हुंकार: चैन से मत बैठिए सरकार, हम फिर आ रहे हैं





राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे. लाठियां खाईं, पड़ाव डाला फिर सरकार के साथ मध्यस्थता भी हुई. अंतत: उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़ा. किसानों के वापस जाने पर सरकार ने राहत की सांस जरूर ली होगी, लेकिन यह राहत कुछ ही दिनों की है. क्योंकि पूरे देश में पदयात्रा करते हुए किसान नवंबर में कृषि पर संसद के विशेष सत्र की मांग को लेकर फिर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने वाले हैं.

इसी साल मार्च के महीने में हफ्ते भर पदयात्रा कर 40,000 हजार किसान और मजदूर नासिक से मुंबई अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे. पहले तो महाराष्ट्र सरकार इन पदयात्रियों को 'अर्बन माओवादी' बता कर नकारती रही. लेकिन इन पदयात्रियों के मुंबई पहुंचकर विधानसभा घेराव से निकलने वाले संदेश को देखते हुए सरकार के तेवर नरम पड़े और सरकार बातचीत के लिए तैयार हुई. किसानों ने राज्य सरकार को कर्ज माफी समेत किसानों की अन्य मांगें मानने को मजबूर कर दिया था.

सभ्यता का संकट

वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ का मानना है कि भारत का कृषि संकट अब कृषि से आगे निकल कर पूरे समाज का संकट हो गया है. साईनाथ का कहना है कि हो सकता है कि यह संकट हमारी सभ्यता के सबसे बड़े संकट में परिवर्तित हो जाए, क्योंकि धरती की सबसे बड़ी आबादी (छोटे किसान और मजदूर) अपनी आजीविका को बचाने का निर्णायक संघर्ष कर रहे हैं. पिछले बीस साल में 3 लाख किसानों ने आत्महत्या की है. लेकिन देश के बड़े अर्थशास्त्री इस संकट को नकार रहे हैं.

साईनाथ का कहना है कि पिछले दो साल से राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने किसानों की आत्महत्या के आंकड़े जारी करने बंद कर दिए हैं. राज्यों के सरकारी आंकड़ों में किसानों की आत्महत्या को कमतर करके बाताने की होड़ लगी है. जबकि आत्महत्याओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.

खेती छोड़ रहे हैं किसान

साल 2011 की जनगणना के अनुसार पिछले 10 सालों में शायद आजाद भारत के इतिहास में सबसे बड़ा संकट-संचालित पलायन हुआ. जिसमें लाखों ग्रामिणों ने शहरों और कस्बों में रोजगार की आस में पलायन किया. 2011 की जनगणना के अनुसार किसानों की संख्या में 1991 की जनगणना के मुताबिक 1.5 करोड़ की कमी आई है. जिसके साफ मायने हैं कि लोग खेती-किसानी छोड़कर अन्य रोजगार में आय की संभावनाएं तलाश रहे हैं.

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों के संघर्ष के बाद देश के 150 से अधिक किसान संगठनों के गठबंधन से बनी आखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (AIKSCC) के बैनर तले  देश भर से लगभग 10 लाख किसान 28-30 नवंबर के बीच दिल्ली में इकट्ठा होंगे. ये किसान राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के 8 रास्तों से दिल्ली में दाखिल होंगे. बता दें कि यह समय संसद के शीतकालीन सत्र का भी होता है, लिहाजा इनकी मांग है कि इस दौरान कृषि संकट पर समर्पित संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र 21 दिनों के लिए बुलाया जाए.

अपनी मांगों को लेकर संगठन ने देश के राष्ट्रपति से अपील भी की है. संगठन द्वारा प्रस्तावित 21 दिनों के संसद के विशेष सत्र का प्रारूप इस प्रकार है: 

3 दिन: स्वामीनाथन आयोग के रिपोर्ट पर चर्चा: एम एस स्वामीनाथन समिति ने कृषि पर साल 2004 से 2006 के दौरान पांच रिपोर्ट दी थी. जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा फसलों की पैदावार, मुनाफा, तकनीक बढ़ाने पर जोर दिया गया. साथ ही मौसम की मार से किसानों को बचाने के लिए उपयुक्त सुरक्षा दी जाए.

3 दिन: जन सुनवाई: संसद के सेंट्रल हॉल में उन किसानों की पीड़ा सुनी जाए जिनकी जिंदगियां इस कृषि संकट में तबाह हो गईं. इनकी मांग है कि यह संकट महज कृषि तक सीमित नहीं है. निजीकरण के कारण शिक्षा और इलाज गांव के गरीबों को महंगा पड़ रहा है. इनका मानना है कि स्वास्थ्य पर पड़ने वाला खर्च सबसे तेजी से बढ़ा है जो ग्रामिणों के कर्ज का प्रमुख अंग है.

3 दिन: कर्ज संकट पर चर्चा: जो किसानों की आत्महत्या का प्रमुख कारण है. जिसमें लाखों परिवारों की जिंदगियां तबाह हो गईं.

3 दिन: जल संकट पर चर्चा: यह संकट बाढ़ और सूखे से कहीं ज्यादा है. संगठन का आरोप है कि सरकार तर्कसंगत मूल्य निर्धारण की आड़ में पानी का निजीकरण कर रही है. इनकी मांग है कि पीने के पानी का अधिकार संविधान के मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए. और जीवन देने के संसाधनों का निजीकरण बंद हो. जिसमें इन संसाधनों पर समाज का नियंत्रण हो विशेषकर भूमिहीनों का.



Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...