Skip to main content

राजस्थान चुनाव: वसुंधरा राजे के गढ़ में दहाड़ेंगे राहुल गांधी






नवरात्र बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एकबार फिर सेराजस्थान के दौरे पर हैं. इस बार राहुल गांधी वसुंधरा राजे के गढ़ हाड़ौती और शेखावटी में 24 और 25 नवंबर को रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी 24 नवंबर को वसुंधरा राजे के चुनाव क्षेत्र झालावाड़ में सभा करेंगे और कोटा व बूंदी में रोड शो करेंगे. इसके बाद 25 नवंबर को राहुल गांधी सीकर में सभा करेंगे.

इससे पहले राहुल गांधी राजस्थान के सभी संभागों का दौरा कर चुके हैं. राहुल के इस दौरे में इस बार खास मेहमान मानवेंद्र सिंह होंगे. कांग्रेस मानवेंद्र को प्राइज कैच की तरह पेश करना चाहती है. मानवेंद्र के करीबियों ने बताया कि राहुल गांधी ने उनको (मानवेंद्र) कहा कि दौरे पर साथ चलेंगे. गौरतलब है कि शेखावटी और हाड़ौती में राजपूत वोटों की संख्या अच्छी खासी है, जो बीजेपी के परंपरागत वोटर रहे हैं.

शेखावटी का मिजाज चुनाव में अलग ही रहता है. झूंझनू, सीकर और चुरु जिलों में बीएसपी दो से तीन सीटें जीतती आ रही है, जबकि तीन सीटों पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहती है. इसी तरह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का वजूद इसी इलाके में अब भी बचा है. माकपा यहां एक-दो सीटें जीतती है और कई सीटों पर तीसरे स्थान पर रहती है.

इसी तरह से दो निर्दलीय भी यहां से जीतते रहते हैं. इस बार कांग्रेस की कोशिश है कि किसी तरह से बिखरे वोटों को समेटा जाए. इस शेखावटी इलाके में जाट, राजपूत, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोटों की संख्या काफी है. वहीं, हाड़ौती में इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था. कहा जा रहा है कि कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले में कांग्रेस इस बार मजबूती के साथ कमबैक कर सकती है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी के दौरे के बाद 26 नवंबर को कांग्रेस की 80 उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है.

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी. नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी. इसके बाद 7 दिसंबर को मतदान होगा और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...