Skip to main content

राहुल गांधी ने सरदार की मूर्ति अनावरण को बताया- विडंबना








देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का बुधवार को अनावरण हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसे देश को समर्पित किया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता तो नहीं नज़र आया, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण होना तो ठीक है, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए संस्थानों को नष्ट किया जा रहा है. देश के संस्थानों को इस प्रकार नष्ट किया जाना किसी राजद्रोह से कम नहीं है.'' राहुल ने इस ट्वीट के साथ #StatueOfUnity का भी इस्तेमाल किया.



कांग्रेस ने लगाया विरासत हथियाने का आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस की विरासत को हथियाने का आरोप लगाती रही है. बुधवार को भी मूर्ति के अनावरण से पहले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि पटेल कांग्रेस के बड़े नेता थे, अब बीजेपी उन्हें अपना बनाने की कोशिश कर रही है.

राहुल ने सुबह ही किया याद

बता दें कि आज सरदार पटेल की जयंती भी है, तो वहीं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है. राहुल ने बुधवार सुबह ही सरदार पटेल को याद करते हुए ट्वीट किया था. राहुल ने लिखा था कि सरदार पटेल एक देशभक्त थे, जिन्होंने आजाद, एकजुट और सेक्युलर भारत की कल्पना की. उन्होंने लिखा कि सरदार पटेल एक ऐसे कांग्रेसी थे, जो सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करते थे.

मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूर्ति का अनावरण करने के बाद बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोग हैं जो हमारी इस मुहिम को राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं, देश के सपूतों की प्रशंसा करने के लिए हमारी आलोचना की जाती है. जैसे हमने कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो, हमारी कोशिश है कि भारत के हर राज्य को सरदार पटेल के विजन को आगे बढ़ाने में कोशिश करनी चाहिए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...