Skip to main content

राजस्थान: वसुंधरा का ऐलान- झालरापाटन से ही लड़ूंगी चुनाव





विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सीट बदलने की अटकलों के बीच रव‍िवार को वह अपने चुनाव क्षेत्र झालरापाटन पहुंची और कहा कि वह कहीं और से नहीं बल्कि झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि जब तक मेरी सांस है, मैं यह रिश्ता नहीं टूटने दूंगी. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि यहां से मेरा रिश्ता मुख्यमंत्री का नहीं है बल्कि मां -बेटे, मां -बेटी और पिता-पुत्री का रिश्ता है.

वसुंधरा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा काम राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर है. इनमें से 100 सीटों पर फोकस कर ज्यादा मेहनत करने जा रही हूं. इसलिए झालावाड़-बारां आपके हवाले रहेगा. आपकी मेहनत की बदौलत ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झालावाड़ में विधानसभा सीटों पर चुनावी सभा करनी पड़ी.

2008 का पिछला चुनाव हारने की टीस

वसुंधरा राजे ने झालावाड़-बारां के लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि जब वह यहां आई थी तो हालात क्या थे और अब झालावाड़ बारां कैसा दिखता है. उन्होंने कहा कि यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वसुंधरा आज जब झालावाड़ पहुंची तो 2008 का पिछला चुनाव हारने की टीस भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी.

तो 2008 में भी हमारी सरकार बन जाती

वसुंधरा राजे ने कहा कि महज 8 सीट अगर जीत जाते तो 2008 में भी हमारी सरकार बन जाती. चार सीट जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के बागियों ने जीती. हम 78 सीटें जीते थे और कांग्रेस 96 सीटों के साथ बहुमत से दूर थी. ऐसे में अगर हम 8 सीट जीत जाते तो कांग्रेस 88 पर आ जाती लेकिन झालावाड़-बारां से ही हम 6 सीट हार गए. इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए और सभी सीटें हमें जितनी है.

गुर्जर वोट बीजेपी से छिटक रहा है

वसुंधरा राजे 28 -29 अक्टूबर के 2 दिनों के दौरे पर अपने चुनाव क्षेत्र झालरापाटन पहुंची हैं. अपनी बहू निहारिका राजे को लेकर झालावाड़ पहुंचने को लेकर सियासी हलकों में चर्चा थी कि सचिन पायलट की वजह से गुर्जर वोट बीजेपी से छिटक रहा है लिहाजा गुर्जर समुदाय से आने वाली अपनी बहू निहारिका राजे को सोच समझकर वसुंधरा राजे अपने साथ झालावाड़ लेकर पहुंची थी.

गौरतलब है कि इस बार इस बात की चर्चा जोर शोर से है कि वसुंधरा राजे धौलपुर की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. वसुंधरा राजे ने इस मौके पर अपने साथ झालावाड़-बारां के सांसद अपने बेटे दुष्यंत और अपनी बहू निहारिका राजे को साथ लेकर पहुंची थी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...