Skip to main content

कूड़े से दिल्ली बेहाल, मंत्री सफाई कर्मचारियों को दे रहे 'आत्म-ज्ञान'





देश की राजधानी में एक तरफ स्वच्छता अभियान की वर्षगांठ मनाई जा रही है, तो वहीं सफाई कमर्चारियों की हड़ताल की वजह से फैली गंदगी को नगर निगम, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पूरी तरह नजर अंदाज कर रहे हैं.
  सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर दिल्ली और केंद्र सरकार के मंत्री से सवाल पूछे. हैरानी की बात यह है कि कई इलाकों में फैली गंदगी के सवाल पर मोदी सरकार के मंत्री सत्यपाल सिंह आत्म ज्ञान का पाठ पढ़ाते नजर आएं. केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि दिल्ली के कई हिस्सों में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिससे लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है? जवाब में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि "सफाई मन के अंदर भी जरूरी है. कर्मचारियों की मन और आत्मा जब साफ होगी, वो हड़ताल पर नहीं जाएंगे तो बाहर की सफाई भी करेंगे."

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान पर दावे गिनाते हुए कहा कि "पिछले 4 साल में 9 करोड़ से ज्यादा टॉयलेट बनाए गए हैं. 450 से ज्यादा जिलों में खुले में शौच अब पूरी तरह खत्म है. यह एक जनांदोलन है और आने वाले दिनों में भारत साफ सुथरा होगा ये हम सिद्ध करके दिखाएंगे."

इस मामले में जब दिल्ली की केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछा गया तो जैन शुरू में सवाल को टालते नजर आएं. लेकिन दोबारा पूछने पर जैन ने केंद्र सरकार पर जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ दिया. मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "यह सवाल बीजेपी से पूछिए. मुझे राजनीति की तरफ मत खींचिए. उनके पास जाइए जिन्होंने चुनाव ये कहकर लड़ा था कि हमारी सरकार केंद्र में है और हम केंद्र से डायरेक्ट पैसा ले आएंगे. जितना पैसा लाना है डायरेक्ट ले आओ, दिल्ली को केंद्र सरकार डायरेक्ट पैसा नहीं देती है. सिर्फ 325 करोड़ रुपए दिल्ली सरकार को दिए जाते हैं जबकि 1 लाख 30 हजार करोड़ का टैक्स केंद्र को जाता है."

सवाल-जवाब के बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दिल्लीवालों की सेहत के लिए एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है. सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 20 दिन हो चुके हैं, सड़कों पर कूड़ा फैला हुआ है और मंत्रियों की बयानबाज़ी ये बताती है कि निगम, दिल्ली सरकार और केंद्र 'सफाई अभियान' जैसी मुहिम को लेकर कितना गंभीर हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...