Skip to main content

राजस्थान में टिकट वितरण बड़ी चुनौती, BJP-कांग्रेस में मंथन जारी











राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ बीजेपी औरकांग्रेस दोनों ही पार्टियां अब चुनाव अभियान को रोककरटिकट वितरण के माथापच्ची में लग गई हैं.

कांग्रेस में जहां दिल्ली मुख्यालय में टिकट वितरण के लिए बनी स्क्रीनिंग कमिटी माथापच्ची कर रही है तो दूसरी तरफ जयपुर में वसुंधरा राजे बीजेपी की कोर कमेटी के साथ 22 गोदाम के एक होटल में टिकट वितरण को लेकर विचार-विमर्श कर रही हैं.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करीब 80 विवाद रहित सीटों पर नाम तय कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि वो आज दिल्ली पहुंचेंगी, जहां 31 अक्टूबर और एक नवंबर को दिल्ली में बीजेपी के पार्लियामेंट बोर्ड में एक नामों की सीटों पर करीब 80 उम्मीदवारों की लिस्ट आ जाएगी और उसके बाद हरी झंडी मिलने पर 5 अक्टूबर तक नामों की पहली सूची की घोषणा कर दी जाएगी.

इससे पहले राजस्थान के प्रभारी बनकर आए मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह समेत कोर कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर वसुंधरा राजे ने करीब 80 सीटों पर नाम छांट कर एक लिस्ट बनाई है.

केंद्रीय नेतृत्व से तानातनी

हालांकि बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और वसुंधरा राजे में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. वसुंधरा के गृह नगर धौलपुर में सोमवार को बीजेपी जिला अध्यक्ष ने पार्लियामेंट बोर्ड की अनुमति के बगैर बीजेपी के लेटर हेड पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घोषणा कर दी कि धौलपुर में बीजेपी के उम्मीदवार आशा रानी कुशवाहा होंगी.

बाद में हंगामा बढ़ने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य के शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद ही नाम की घोषणा की गई है. आशा रानी कुशवाहा ने नाम की घोषणा होने के बाद प्रचार भी शुरू कर दिया है जबकि बीजेपी की तरफ से पार्लियामेंट्री बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई नाम नहीं आया है.

माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे यह देखने की कोशिश कर रही हैं कि केंद्रीय नेतृत्व उनके फैसले को चुनौती देता है या नहीं.

कांग्रेस में भी टिकट को लेकर संघर्ष

उधर, कांग्रेस की ओर से टिकट वितरण को लेकर बनी स्क्रीनिंग कमेटी में राहुल गांधी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस के महासचिव और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी मेंबर बनाया गया है यानी टिकट वितरण में जिस तरह से गहलोत और सचिन पायलट की ठनी हुई थी, इसमें गांधी ने स्क्रीनिंग कमेटी में गहलोत को शामिल कर संदेश दे दिया है टिकटों के वितरण में उनकी भी चलेगी.

राहुल गांधी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान में अशोक गहलोत को स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया जाता है. ऐसे में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात को लेकर एक बार फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

माना जा रहा है कि कांग्रेस में एक नवंबर तक करीब 70 लोगों की सूची तैयार कर ली जाएगी जिसमें बड़े नेता शामिल हैं और इन सीटों पर कोई विवाद भी नहीं है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...