Skip to main content

सर्वे में BJP को झटका- MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पत्ता साफ





चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में वोटिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दल इन चुनावों में जीत के दावे कर रहे हैं. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में लोगों की निगाह ज्यादा लगी हुई है, क्योंकि इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है.

अगर सी-वोटर के सर्वे की माने, तो राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता से आउट होने वाली है. सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है. राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 56 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 142 सीटें मिल सकती हैं.

जहां तक वोट प्रतिशत की बात है, तो राजस्थान में बीजेपी को 34 फीसदी और कांग्रेस को 50 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य के खाते में 16 फीसदी वोट जा सकते हैं.

सी वोटर सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 47 और बीजेपी को 40 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर में भी कांग्रेस बाजी मार सकती है. सी वोटर के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 38.6 फीसदी, कांग्रेस को 38.9 फीसदी और अन्य को 22.5 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिल सकता है.

मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौथी बार सरकार बनाते नहीं दिख रहे हैं. सी वोटर के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 108 और कांग्रेस को 122 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाती दिख रही है. वोट शेयर की बात करें तो सी वोटर सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 41.5 फीसदी, कांग्रेस को 42.2 फीसदी और अन्य को 16.4 फीसदी वोट मिलने की बात कही जा रही है.

वर्तमान में शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी के पास 165 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 58 विधायक हैं. सी-वोटर ने ये सर्वे अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर सिंतंबर के आखिरी हफ्ते के दौरान किया है.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं. शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने इन पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे. सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 11 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...