Skip to main content

अंबेडकर पार्कों पर सवाल उठाने वाली BJP से अब BSP ने पूछा सवाल







बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यूपी में मायावती के मुख्यमंत्री रहने के दौरान लखनऊ और नोएडा मेंअंबेडकर पार्क बनाए जाने का बचाव किया है. पार्टी प्रवक्ता सुधीन्द्र भदौरिया ने इंडिया टुडे से कहा कि बीएसपी सरदार पटेल की मूर्ति का स्वागत करती है लेकिन साथ ही वो बीजेपी के दोहरेपन के खिलाफ है.

भदौरिया ने कहा, ‘जब हमने अंबेडकर पार्कों का निर्माण किया था तो बीजेपी ने इसे जनता के पैसे का दुरुपयोग बताया था, वो खुद भी अब सरकारी पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं.’

भदौरिया ने कहा, ‘ये अच्छा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में उनकी मूर्ति का निर्माण हुआ है. वो संयुक्त भारत के बड़े स्टेट्समैन के तौर पर याद किए जाते हैं. सरदार पटेल नेताओं के उस समूह में भी शामिल रहे जिसकी अगुवाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने की.’ 

भदौरिया के मुताबिक जब उत्तर प्रदेश में लखनऊ और नोएडा में अंबेडकर पार्क बनाए गए थे तो बीजेपी ने आलोचना में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. भदौरिया ने कहा, ‘तब बीजेपी ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया था, अब उन्होंने सरकारी पैसे से क्यों स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया, इसके लिए क्यों नहीं अपनी पार्टी के फंड का इस्तेमाल किया.’  

बीएसपी प्रवक्ता के मुताबिक अंबेडकर पार्कों को उन सभी महापुरुषों को समर्पित किया गया जिन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया. देश के दलितों के कल्याण के लिए समर्पित महान शख्सियतों जैसे कि डॉ अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और कांशीराम का सम्मान किया गया.

भदौरिया से जब पूछा गया कि महापुरुषों के साथ मायावती की मूर्ति स्थापित करने का क्या औचित्य था तो उन्होंने कहा कि वो सही कदम था. भदौरिया ने कहा, ‘ये बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की इच्छा थी कि जब उनकी मूर्ति बने तो मायावती की मूर्ति भी साथ बने. ऐसा उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए मायावती के समर्पण को देखते हुए कहा था.’  

भदौरिया ने लखनऊ और नोएडा में अंबेडकर पार्कों में पत्थर के हाथी बनाने का भी स्वागत किया. भदौरिया ने कहा, 'अंबेडकर पार्कों में हाथी सिर्फ बीएसपी का प्रतीक नहीं है वो  डॉ अंबेडकर और उनकी रिपब्लिकन पार्टी का भी प्रतीक है, इसलिए उसे पार्कों में बनाया गया.'

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...