Skip to main content

पुलिस लाइन से चोरी हुई पटना ASP की गाड़ी, पुलिस पता लगाने में फेल










पटना पुलिस की गाड़ी चोरी हो गई लेकिन पुलिस अभी तक उस गाड़ी का और चुराने वाले का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है. दरअसल, पटना के सचिवालय थाना स्थितस्पेशल ब्रांच के एएसपी की गाड़ी चोरी हो गई. लेकिन पुलिस अपने हाकिम की गाड़ी भी नहीं ढूंढ पायी है. ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होना लाजमी है.

स्पेशल ब्रांच के एएसपी प्रणव कुमार प्रवीण की सरकारी गाड़ी 8 अक्टूबर की देर रात सचिवालय थाने के बगल में मौजूद पुलिस लाइन से चोरी हो गई थी. जानकारी के मुताबिक BR-1PA- 6083 नंबर की टाटा सूमो गोल्ड चोरी हुई थी. एएसपी की गाड़ी चोरी होने के बाद सचिवालय पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे थे. आनन-फानन में एएसपी साहब की गाड़ी की तलाशी शुरू की. अपनी भद्द पीटते देख अधिकारी पूरे मामले में गोपनीयता बरतते रहे.

पुलिस की कोशिश थी कि बिना मामला दर्ज हुए ही गाड़ी बरामद कर ली जाए, लेकिन सारे प्रयास बेकार साबित हुए. गाड़ी चोरी की घटना के बाद पुलिस ने ड्राईवर से भी पूछताछ की. शहर के सभी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया. लेकिन गाड़ी का कोई लोकेशन नहीं मिला.

8 अक्टूबर को स्पेशल ब्रांच के एएसपी अपनी सरकारी गाड़ी से पुलिस मुख्यालय गए थे. इसके बाद उनका चालक मुन्ना सिंह उन्हें आवास पर छोड़कर आया और गाड़ी सचिवालय थाने के पास मौजूद पुलिस लाइन में गाड़ी खड़ी कर दिया. लेकिन अगली सुबह गाड़ी गायब मिली.

सचिवालय थाना के थानाध्यक्ष ने कहा कि एएसपी साहब की चोरी हुई गाड़ी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. कई लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. गाड़ी की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...