Skip to main content

राजस्थान: कांग्रेस के 80 उम्मीदवार तय, गहलोत भी लड़ेंगे चुनाव









राजस्थान में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन के लिए चली लंबी प्रक्रिया के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की 80 सीटों पर नाम तय कर दिया है. खास बात यह है कि राज्य की राजनीति से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में जगह बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव लड़ेंगे. इसी के साथ इस तरह की चर्चा पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि गहलोत अब प्रदेश की राजनीति नहीं करेंगे.  

अशोक गहलोत और गिरिजा व्यास का नाम तय

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत अपनी पारंपरिक सीट जोधपुर के सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का नाम उदयपुर शहर से तय माना जा रहा है. भरतपुर जिले की डीग-कुम्हेर सीट से मौजूदा विधायक विश्वेंद्र सिंह का नाम तय है. पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र बुडानिया का नाम चुरू के तारानगर विधानसभा सीट से तय है, जबकि पूर्व विधायक जाकिर हुसैन का नाम नागौर जिले की मकराना विधानसभा से तय हुआ है.

सरदारपुरा विधानसभा अशोक गहलोत की परंपरागत सीट रही है. 1998 में जब गहलोत मुख्यमंत्री बने तो वहविधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे. सरदारपुरा से विधायक मानसिंह देवड़ा ने उनके लिए सीट खाली कर दी. जिसके बाद हुए उपचुनाव में जीत के बाद से गहलोत लगातार इस सीट से विधायक हैं.

सूत्रों के अनुसार उदयपुर लोकसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास उदयपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के कद्दावर नेता और वसुंधरा सरकार में मंत्री गुलाब चंद कटारिया से होगा. कटारिया पिछली तीन बार से इस सीट से विधायक हैं.

डीग-कुम्हेर से विश्वेंद्र पर भरोसा

वहीं, विश्वेंद्र सिंह के बारे में बात करें तो 2013 की प्रचंड सत्ताविरोधी लहर में भरतपुर जिले की सात सीटों में से जो एकमात्र सीट कांग्रेस के खाते में आई थी वो डीग-कुम्हेर ही थी. हालांकि, इसके बाद कांग्रेस ने उपचुनाव में जिले की एक और सीट जीती. लिहाजा डीग-कुम्हेर सीट पर कांग्रेस ने अपने सबसे मजबूत चेहरे पर भरोसा किया है.

200 विधानसभा सीटों पर क्या है गणित?

आपको बता दें कि राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 7 दिसंबर को मतदान होना है. जबकि नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 163 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई. बसपा को 3, NPP को 4, NUZP को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...