Skip to main content

राजस्थान में जीका के 72 मामले, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश





राजस्थान में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है. इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों से इस बीमारी के फैलने पर अंकुश पाने के लिए मच्छरों के पनपने के कारणों पर रोक लगाने को कहा है. 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जीका वारयस पर नियंत्रण पाने के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दिशानिर्देशों को लागू करने को कहा है. 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यों से जीका पर रोक लगाने के लिए वेक्टर (रोगाणुवाहक) नियंत्रण रणनीतियों में तेजी लाने को कहा गया है जिनमें लार्वा को खत्म करना, दवा के धुएं का झिड़काव तथा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दिशानिर्देशों का पालन करना शामिल है. 

राजस्थान में और बढ़ा आंकड़ा

सोमवार को राजधानी जयपुर में जीका वायरस के 12 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 72 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इस मुद्दे पर हुई समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी.

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि कुल 72 में से 60 मरीज उपाचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं. बता दें कि जयपुर में जीका वायरस संक्रमण के अधिकतर मामले शास्त्रीनगर इलाके के हैं. इलाके में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये फॉगिंग के अलावा मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के उपाय किए जा रहे हैं.

गुप्ता ने बताया कि अभी तक शास्त्रीनगर के 96,000 आवासीय मकानों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा चुका है. शास्त्रीनगर और आसपास के इलाकों में मच्छरों का लार्वा पाए जाने पर उसे नष्ट किया गया.

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आवासों में लार्वा पाए जाने पर 44 हजार रुपये जुर्माने के 68 चालान काटे गए है. विभाग ने एक परामर्श भी जारी किया जिसमें प्रभावित क्षेत्र से बाहर रहने वाली गर्भवती महिलाओं से शास्त्री नगर इलाके में नहीं जाने को कहा गया है.

जीका वायरस को लेकर जरूरी जानकारी:

-जीका मच्छर के काटने से फैलता है और व्यस्कों में लकवा या अन्य अक्षमताएं पैदा कर सकता है, यह गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास में भी बाधक बन सकता है.

-जीका वायरस वाला मच्छर सुबह और शाम को ज्यादा सक्रिय होता है यह मच्छर रुके हुए पानी में ही पनपता है. जीका, मच्छर से इंसान में और मां से गर्भस्थ शिशु में फैल सकता है.

-जीका रोग के लक्षण मच्छर के काटने से 2 से 7 दिन के पश्चात या जीका प्रभावित व्यक्ति से असुरक्षित यौन संबंध के बाद प्रकट हो सकते हैं.

-आंखें आना, शरीर पर दाने होना, बुखार होना, बदन दर्द होना और जोड़ों में दर्द होना इसके सामान्य लक्षण हैं.

-यह बीमारी जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है. इस बीमारी में सबसे बड़ा खतरा गर्भवती महिलाओं को होता है, गर्भ ठहरने के दो-तीन माह के भीतर अगर महिला जीका की चपेट में आ जाए तो शिशु के सिर का अपूर्ण विकास होता है.

-इस बीमारी पर यदि समय रहते अंकुश नहीं पाया गया तो यह हमारी पीढियों को बिगाडने वाली साबित हो सकती है. पीडित को न्यूरोलॉजिकल और आर्गन फेलियर तक की नौबत आ सकती है. 

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...