Skip to main content

रामपाल के आश्रम में मिली थी लाश, गिरफ्तारी पर खर्च हुए थे 50 करोड़







हरियाणा की हिसार जेल में विशेष अदालत ने हत्या के मामले में रामपाल को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इससे पहले पिछले हफ्ते हिसार कोर्ट ने कत्ल के दो मामलों में रामपाल को दोषी करार दिया था. ये मामला पांच लोगों की हत्या से जुड़ा है.

मामला नवंबर 2014 का है. सतलोक आश्रम के संचालक कई आरोपों से घिरे थे. कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था. लेकिन उसे तामील नहीं किया जा सका था. रामपाल पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रहे थे. पुलिस ने आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया था. लेकिन रामपाल के समर्थक और भक्त पुलिस से लोहा ले रहे थे. वे मरने मारने पर उतारू थे.

पहला मामला- आश्रम में महिला की लाश

इसी दौरान 18 नवंबर 2014 को हिंसा के बीच एक महिला की लाश सतलोक आश्रम से बरामद की गई थी. उसकी संदिग्ध मौत के बाद आश्रम पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन उसकी मौत का कारण उस वक्त साफ नहीं था. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उस लाश को आश्रम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.

दूसरा मामला- हिंसा के दौरान हत्या

पुलिस किसी भी कीमत पर रामपाल को गिरफ्तार करना चाहती थी. लेकिन उनके भक्त पुलिस को आश्रम में दाखिल नहीं होने दे रहे थे. वे पुलिस पर गोलियां बरसा रहे थे. हथगोले फेंक रहे थे. पूरी हरियाणा सरकार इस घटना से सकते में आ गई थी. करीब 10 दिन चली इस हिंसा के दौरान 4 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गई थी.

रामपाल की गिरफ्तारी

ये दोनों मामले रामपाल के लिए गले की हड्डी बन गए थे. 18 दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार हरियाणा पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार कर लिया था. 19 नवंबर 2014 की रात 9 बजकर 21 मिनट पर रामपाल को चेहरा छिपाकर आश्रम से बाहर लाया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें फौरन पंचकुला के अस्पताल ले जाया गया था. जहां मेडिकल करवाने के बाद पुलिस रामपाल को चंडीगढ़ ले गई थी. अगले दिन सुबह उन्हें हाईकोर्ट में पेश किया गया था. उस वक्त रामपाल के समर्थकों ने काफी हंगामा किया था.

गिरफ्तारी पर 50 करोड़ का खर्च

रामपाल को गिरफ्तार करने में हरियाणा पुलिस के पसीने छूट गए थे. 18 दिन की लुकाछिपी के बाद पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन इस पूरे ऑपरेशन पर राज्य पुलिस का 50 करोड़ रुपये से ज्याद का खर्च हुआ था. इस दौरान 6 लोगों की जान गई थी. 250 से ज्यादा लोग ज़ख्मी हो गए थे. कई पुलिसवालों को गंभीर चोटें भी आईं थी.

पुलिस पर लगे थे आरोप

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया था कि आश्रम में की गई पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई थी. उन दोनों को हिसार के नजदीक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली थी. लेकिन इस मामले में अस्पताल का दावा था कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. वहीं बच्चे को पहले से ही पीलिया था.

उस वक्त पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रामपाल के खि‍लाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. कोर्ट ने हरियाणा सरकार को समय देकर जल्द गिरफ्तारी की फरमान सुनाया था. लेकिन बाबा रामपाल गिरफ्तारी और कोर्ट में पेश होने से बचना चाहते थे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...