Skip to main content

28 सालः अब तक राममंदिर की राह देख रही हैं कारसेवकों की आत्माएं








अट्ठाइस साल पहले आज ही दिन अयोध्या में राममंदिर के लिए पहली बार पांच कारसेवकों की जान गई थी.  बावजूद इसके अभी तक राममंदिर का निर्माण नहीं हो सका है. हालांकि, इन दिनों हिंदू संगठनों के एक बार फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर तेवर सख्त हो गए हैं.

मुलायम सिंह यादव 1990 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. राममंदिर आंदोलन उफान पर था. बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी सोमनाथ से अयोध्या तक की रथ यात्रा पर थे. मुलायम सिंह ने कहा था कि मस्जिद पर परिंदा भी पार नहीं मार सकेगा.

30 अक्टूबर, 1990 को कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंचने लगी थी. प्रशासन ने अयोध्या में कर्फ्यू लगा रखा था, इसके चलते श्रद्धालुओं के प्रवेश नहीं दिया जा रहा था. पुलिस ने विवादित ढांचे के 1.5 किलोमीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर रखा था. हालांकि कर्फ्यू को धता बताते हुए हजारोंकारसेवक हनुमान गढ़ी पहुंच गए, जो ढांचे के करीब था.

साधु-संतों ने करीब रात 11 बजे सुरक्षा बल की उस बस को काबू करने में कामयाब हो गए, जिसमें पुलिस कारसेवकों को हिरासत में लेकर शहर से बाहर छोड़ने के लिए इंतजाम किया गया था. इन बसों को हनुमान गढ़ी मंदिर के पास खड़ा किया गया था.

इसी बीच एक साधु ने बस ड्राइवर को धक्का देकर निचे गिरा दिया. इसके बाद वो खुद ही बस की स्टेयरिंग पर बैठ गया, जिसके बाद बैरिकेड को तोड़ते हुए बस को लेकर विवादित परिसर की ओर बढ़ चला. इस दौरान बस की टक्कर से हनुमानगढी मंदिर से लेकर विवादित परिसर के बीच बैरिकेड टूट गए. इसके बाद तो बाकी कारसेवकों विवादित स्थल पर पहुंचने में कामयाब हो गए।

तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का साफ निर्देश दिया था कि मस्जिद को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. पुलिस पहले ही लोगों को तितर बितर करने के लिए केवल आंसू गैस के गोलो छोड़ने को तैयारी कर रखी थी.

कारसेवक मस्जिद की गुंबद पर चढ़ गए और वो भगवा झंडा भी फहराने में कामयाब हो गए. इसके बाद पुलिस ने कारसेवकों पर फायरिंग शुरू कर दी. सरकारी आंकड़ो के मुताबिक अयोध्या में 30 अक्टूबर को 1990 को फायरिंग में 5 कारसेवक मारे गए.

हालांकि कारसेवकों को कहना था कि यूपी सरकार ने मृतकों का जो आंकड़ा दिया वह हकीकत की तुलना में बेहद कम है. इसके बाद अयोध्या से लेकर यूपी के दूसरे शहरों में मुलायम सिंह के खिलाफ आवाज उठने लगी. यहीं से मुलायम सिंह का नाम 'मुल्ला मुलायम' पड़ गया.

इस घटना को हुए 28 साल हो गए हैं. अब देश में एक बार राममंदिर को लेकर माहौल बनाया जा रहा है. विजयदशमी के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए कानून लाना चाहिए. इससे पहले संतों की धर्म संसद में भी ऐसी मांग उठी थी. इस तरह की कयासबाजी शुरू हुई कि 2019 के चुनाव से पहले अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए कानून लाया जा सकता है.

अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरएसएस औरवीएचपी की ओर से केंद्र सरकार पर कानूनी राह अपनाने के लिए दबाव बढ़ा दिया गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग रहते हुए सरकार इस बारे में कानून ला सकती है ?

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...