Skip to main content

15 साल के कश्मीरी आतंकी ने कबूला- PAK ऐसे बनाता है जिहादी








कश्मीर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जोपाकिस्तान की कलई खोलने के लिए काफी है. वीडियो में 15 साल के एक आतंकी ने बताया है कि कश्मीर के युवाओं को पाकिस्तान कैसे फंसाता है और दहशतगर्दी के रास्ते पर ले जाता है. पाकिस्तान पर ऐसे आरोप लगते भी रहे हैं कि वह भारत में अशांति फैलाने के लिए युवाओं को भड़काता है और अवैध फंडिंग के माध्यम से उन्हें जिहाद के लिए तैयार करता है.

'इंडिया टुडे' के हाथ लगे एक वीडियो में 15 साल के एक कश्मीरी लड़के ने बताया है कि पाकिस्तान का असली चेहरा क्या है और वह भारत में कैसे आतंकी हरकतों को अंजाम देता है. त्राल निवासी और 11वीं क्लास में पढ़ने वाले इस युवा आतंकी की बातों से साफ है कि कश्मीर में चल रहे पाकिस्तान समर्थित संगठन वहां के युवाओं को बरगला कर गलत रास्तों पर धकेलते हैं.

हमजा हिजबी नाम के आतंकी संगठन से जुड़े इस युवा आतंकी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह हाथ में असॉल्ट राइफल थामे दिख रहा है. पोस्टर पर इस आतंकी की पूरी प्रोफाइल दी गई है. उसे उस्मान सलाफी और तहरीके मुजाहिदीन का गुर्गा बताया गया है. आतंकी संगठन में शामिल होने की तारीख 3 अक्टूबर 2018 बताया गया है.

इस आतंकी पर हाल में पट्टन में ग्रेनेड हमला करने का आरोप है जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.  उसने वीडियो में बताया है कि वह किसका बेटा है. उसने सोपोर से 3 अक्टूबर को अपनी आतंकी गतिविधियां शुरू की जिसमें उसकी मदद एक शौकत नाम के शख्स ने की. उसने बताया है कि 'जिहाद' के लिए वह तैयार तो हो गया लेकिन बाद में जब अपने घर पहुंचा तो घरवालों ने उसे रहने की जगह नहीं दी. इसके लिए कई बार लड़ाई-झगड़ा भी हुआ.

उसने कहा, घर के अलावा गांववालों ने भी रहने की जगह नहीं दी. फिर अहसास हुआ कि यह कोई जिहाद नहीं है जिसमें घर वालों को परेशान किया जाए. मैं जब घर से निकला तो घर वालों को पता नहीं था कि मैं कहां हूं और क्या कर रहा हूं. बाद में घरवालों ने वीडियो दिया जिसमें मुझे पता चला कि मेरी मां को हार्ट अटैक हुआ है. फिर मैंने इनसे (आतंकी) घर जाने को बोला तो मुझे जवाब मिला कि मैं वापस नहीं जा सकता. उसी दिन मेरी फोटो वायरल कर दी गई. फिर मुझे पट्टन में हमला करने के लिए भेजा गया. वहां शौकत ने ग्रेनेड फेंका जिसमें कई लोग जख्मी हुए. फिर मुझे वहां भी अहसास हुआ कि यह कोई जिहाद नहीं है. इंसानियत को खत्म करना जिहाद नहीं हो सकता.

उसने कहा, मुझे पुलिस ने जिंदा पकड़ा तो मैंने जम्मू-कश्मीर पुलिस को शुक्रिया कहा. मेरे घरवालों ने मेरे जिंदा होने की खबर सुनी तो वे भी काफी खुश हुए. मैं इस वीडियो के माध्यम से अपील करना चाहता हूं कि जो भी जिहाद के रास्ते पर जाना चाहते हैं, वे सोचें समझें और जानें कि यह कोई जिहाद नहीं है. ऐसे लोग पहले अपने मां-बाप को देखें और पता करें कि वे कहां हैं, किस हालत में हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...