Skip to main content

साईं समाधि के 100 साल पूरे, आज शिरडी में खास पूजा करेंगे PM मोदी







शिरडी के साईं बाबा को समाधि लिए हुए आज 100 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर शिरडी में बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और यहां एक रैली को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री एक विशेष विमान से शिरडी के नए हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से श्री साईंबाबा संस्थान न्यास (एसएसएसटी) के लिए रवाना होंगे. वहां मंदिर में विशेष पूजा करने के बाद एक विशेष ध्वजा फहराएंगे.

राष्ट्रपति ने शुरू किया था कार्यक्रम

उनकी समाधि की शताब्दी पर न्यास द्वारा पूरे साल उत्सव मनाया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक अक्टूबर 2017 को शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन किया था. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिसंबर 2017 में वैश्विक साईं मंदिर सम्मेलन का उद्घाटन किया और पूरे साल छोटे-बड़े उत्सवों का आयोजन चलता रहा.

कई परियोजनाओं का करेंगे भूमि पूजन

प्रधानमंत्री यहां नए भवन, 159 करोड़ रुपये की लागत से विशाल शैक्षणिक भवन, ताराघर, मोम संग्रहालय, साईं उद्यान और थीम पार्क समेत प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे. श्री साईंबाबा संस्थान न्यास के अध्यक्ष सुरेश हवारे ने बताया कि मोदी साईंबाबा शताब्दी पर उनकी याद में चांदी का सिक्का जारी करेंगे.

तृप्ति देसाई भी जाएंगी शिरडी

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भूमाता बिग्रेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई भी शिरडी जा रही हैं. उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सबरीमाला में महिलाओं रिपोर्टर के साथ हुई बदसलूकी की बात करेंगी. हालांकि, सुरक्षा कारणों से वह वहां पहुंच पाएंगी या नहीं इस पर भी नजर रहेगी.

1918 में ली थी समाधि

शिरडी के साईं की प्रसिद्धि दूर दूर तक है और यह पवित्र धार्मिक स्थल महाराष्ट्र के अहमदनगर के शिरडी गांव में स्थित है. सभी समुदायों में पूजनीय साईंबाबा का देहावसान 1918 में दशहरा के ही दिन अहमद नगर जिले के शिरडी गांव में हुआ था.

शिरडी के साईं बाबा का वास्तविक नाम, जन्मस्थान और जन्म की तारीख किसी को पता नहीं है. हालांकि साईं का जीवनकाल 1838-1918 तक माना जाता है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...