Skip to main content

केजरीवाल बोले- पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 ₹ कम करे मोदी सरकार





देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने के केंद्र सरकार के ऐलान को आम आदमी पार्टी (AAP) ने जनता के साथ धोखा बताया है. साथ ही AAP ने पूछा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम चार साल से लगातार बढ़ रहे थे, तब केंद्र सरकार एक दम खामोश क्यों थी? इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा.

उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर तक घटाने की मांग की. केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई और गुरुवार को सिर्फ 2.50 रुपये कम कर दी? ये तो धोखा हुआ. केंद्र सरकार को कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए.'

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'केंद्र सरकार ने 4 साल तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए और अब 2.5 रुपये घटाकर जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है, क्योंकि अब पीएम मोदी का ग्राफ नीचे जा रहा है और 3 राज्य में विधानसभा के चुनाव हैं. अरुण जेटली जनता को फ़र्ज़ी राहत देने की कोशिश कर रहे है.'

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कहा, '2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने 10 बार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी. पेट्रोल पर करीब 11.77 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई, जबकि डीजल पर करीब 13.47 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहे थे, तब मोदी की केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रही थी.'

पार्टी ने कहा, 'एक्साइज ड्यूटी से केंद्र सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपये कमाए. जब केंद्र सरकार को तेल के दाम कम करके जनता को राहत देनी चाहिए थी, तब पीएम मोदी सरकार का खजाना भरने में लगे थे और अब बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम पर अंतरराष्ट्रीय बाजार को जिम्मेदार बता रहे हैं.'

आम आदमी पार्टी की मोदी सरकार से 2 मांगें.....

1- मोदी सरकार ये वादा करे कि कल से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं होगी?

2- जिस तरह से एक्साइज ड्यूटी के नाम पर जनता की जेब खाली की गई, उसी तरह केंद्र सरकार 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी माफ करे.

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कमी करने के बाद कई राज्यों ने भी 2.50 रुपये की कटौती की. इसके चलते कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 5 रुपये की कमी हुई. हालांकि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की, जिसके चलते यहां इनके दामों में सिर्फ 2.50 रुपये की कमी हुई.

इसको लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने केजरीवाल पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'केजरीवाल जी....केन्द्र के 2.50 ₹ सहित यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र ने 5 ₹ पेट्रोल-डीज़लकी क़ीमत घटा दी है, लेकिन AAP सरकार पेट्रोल पर 12 फीसदी और डीजल पर 10.5 फीसदी वैट वृद्धि कर चुकी है. यदि दिल्लीवासियों को वाकई राहत देना चाहते हो, तो इस वृद्धि को वापिस लो.'

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...