Skip to main content

PM मोदी का वार, 'कांग्रेस आज ICU में, इसलिए हो रहा महागठबंधन'









प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज आईसीयू में है और उसे अपने अस्तित्व के लिये विभिन्न दलों के ‘सपोर्ट सिस्टम’ की जरूरत है.

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो एप के माध्यम से संवाद करते हुए कहा कि आज महागठबंधन गांठों का बंधन नहीं है यह अपनी कमज़ोरियों को छिपाने के लिए कुछ अवसरवादी लोगों का गठजोड़ है.

PM मोदी बोले कि जब कोई ICU में होता है तब उसे सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है ताकि उसे बचाया जा सके. कांग्रेस को भी इसी तरह का सपोर्ट सिस्टम लगाने का प्रयास हो रहा है.

मोदी ने कहा कि आज महागठबंधन की जो बात हो रही है, वह भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत का परिचायक है. कांग्रेस आज कुछ दलों का सहयोग जुटाने में लगी हुई है जबकि मध्यप्रदेश के अपने महाधिवेशन में उसने कहा था कि वह किसी के साथ समझौता नहीं करेगी.

उन्होंने कहा कि अब आज इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है. महागठबंधन की अवधारणा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे दलों को जोड़ रहें है और हम सवा सौ करोड़ दिलों को जोड़ रहे है. इस गठजोड़ में नीति अस्पष्ट है, नेतृत्व में भ्रम है और नीयत भ्रष्ट है.

उन्होंने कहा कि भाजपा से डर के कारण वे महागबंधन के खेल में लगे हैं जिनका एकमात्र नारा ‘मोदी हटाओ’ है और भाजपा का एक ही संकल्प है ‘देश को आगे बढ़ाओ. ’’

मोदी ने कहा कि अगर भाजपा ने कुछ गलत किया होता तब महागठबंधन की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन भाजपा सरकार ने काफी काम किया है, ऐसे में मुद्दों पर लड़ने की बजाए विपक्ष झूठ के आधार पर लड़ाई लड़ने में लगा है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ वे नामदार है, हम कामदार हैं. उनका मकसद एक परिवार का कल्याण है, हमारा लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है. उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी की कमजोरी पर नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों की ताकत पर चलती है. ‘‘ हमारे पास बताने को काफी कुछ है और भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के आधार पर जनता के बीच जाएं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...