Skip to main content

वाड्रा पर FIR से घमासान, भड़की कांग्रेस ने कहा- जनता सब जानती है




गुरुग्राम के खेड़कीदौला में जमीन खरीद धोखाधड़ी मामले में रॉबर्ट वाड्रा व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एक और FIR दर्ज होने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. वाड्रा के खिलाफ एफआईआर से तिलमिलाई कांग्रेस ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस नेता राशिद रिजवी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख बीजेपी सरकार मामले में कार्रवाई कर रही है. यह मामला पिछले साढ़े चार साल का है और अब एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या सारी अकल सरकार के पास ही है? क्या लोग इस बात को नहीं समझते हैं? उन्होंने कहा कि जनता भलीभांति सब समझती है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है. यह सरकार डराकर और धमकाकर राजनीति करना चाहती है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र की पूरी दुनिया में इज्जत होती है. हमारा लोकतंत्र बहुत मजबूत और ताकतवर रहा है. यह सरकार हिंदुस्तान को पाकिस्तान बना देना चाहती है. पाकिस्तान की तरह पिछली सरकार के प्रधानमंत्री को जेल में डाल देना चाहती है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जेल में हैं.

कांग्रेस नेता रिजवी ने सवाल किया कि क्या हिंदुस्तान के अंदर जितना विपक्ष है, वो सब बेइमान है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसदों को पकड़ा जा रहा है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल में रखा जा रहा है, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने पूछा कि क्या बीजेपी के सभी नेता दूध के धुले हैं. उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं होती है? मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, लेकिन शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हुए हैं. उनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही उनसे इस्तीफा लिया गया. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बैंकों का पैसे लेकर फरारकिंगफिशर का मालिक विजय माल्या आराम से लंदन में रह रहा है. पीएनबी धोखाधड़ी का आरोप नीरव मोदी को वापस लाने की कोशिश नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई हो.

बीजेपी ने कांग्रेस को फिर याद दिलाया आपातकाल

इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा, 'राशिद रिजवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन मामले में इनकी बात को सुनकर मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं हंसूं या फिर रोऊं? 1970 के दशक में देश में आपातकाल लगा दिया गया था और कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी दलों के नेताओं को जेल भेज दिया गया था. सबके संवैधानिक अधिकारों को नजरअंदाज कर दिया गया था.'

बीजेपी नेता ने सवाल किया कि आपातकाल के दौरान जब सभी दलों के नेताओं को जेल भेज दिया गया था, तब राशिद रिजवी कहां थे? क्या इनको पता नहीं है कि उस समय जो हुआ था?

वाड्रा का बिजनेस मॉडल नहीं आया देश को समझः BJP

बीजेपी नेता कोहली ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा का बिजनेस मॉडल देश में किसी को समझ में नहीं आया है. कांग्रेस जरा यह बात समझा दे कि कोई व्यक्ति बिना पैसे लगाए किसी की जमीन लेता है और फिर उसी को वापस बेच देता है. इसके बीच में हरियाणा की तत्कालीन मुख्यमंत्री हुड्डा हैं. हरियाणा सरकार वाड्रा की कंपनी को लाइसेंस दे देती है.

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कहती है कि इसमें कुछ गलत नहीं है, तो वो देश को बताए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी आरोपी हैं. इससे भड़के रिजवी ने कहा कि बीजेपी ने आखिर अमित शाह के बेटे के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई?

वाड्रा बोले- चुनावी मौसम पर अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

मामले में रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि आखिर इसमें नया क्या है. चुनाव का मौसम है और तेल के दाम बढ़े हुए हैं, इसलिए लोगों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए यह किया जा रहा है. मेरे दशक पुराने मामले को उछाला जा रहा है.

हरियाणा सरकार ने कहा- यह सरेआम करप्शन है

लोकसभा चुनाव नजदीक आने की वजह से कार्रवाई करने के कांग्रेस के आरोप पर हरियाणा सरकार के मंत्री ओपी धनकड़ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले खुद ही बड़ी दमदारी से मामले की जांच की मांग उठाई थी. जब इन मामलों की जांच हुई और एफआईआर दर्ज की

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...