काम खत्म होने के बाद मां ने बेटी को काफी तलाशा, इस हाल में मिली मासूम बेटी को देख उसकी तो जैसे दुनिया की उजड़ गई
फूलियाकलां-उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनोप के उमा का खेड़ा में शनिवार को चार वर्षीय बालिका की बाड़े में बनी खेळ में डूबने से मौत हो गई। वह अपने नाना व मां के साथ दो दिन पहले ही अपने ननिहाल आई थी। उसे पैतृक गांव अजमेर जिले के सिंघावल ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को कालूराम गुर्जर के बाड़े में सिंघावल निवासी 4 वर्षीय मासूम आशा पुत्री सूरतराम गुर्जर बाड़े में खेल रही। इस दौरान खेल—खेल के दौरान बाड़े में बनी खेळ में गिर गई। इससे आशा की मौत हो गई। मां विमला देवी बाड़े में से मवेशियों का गोबर उठाकर रोड़ी में एकत्रित कर रही थी। मां विमला काम- काज में व्यस्त थी। जब कार्य से निवृत्त होकर घर की ओर रवाना हुई।...