Skip to main content

राजे के इशारे पर काम करने वाले अफसर जेल जाने को रहें तैयार: गहलोत




राजस्‍थान चुनाव जैसे - जैसे नजदीक आ रहा है, कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर में वसुंधरा राजे सरकार पर जमकर हमला बोला.

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आई तो वसुंधरा राजे के इशारे पर काम करने वाले अधिकारियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी. गहलोत ने कहा, ''राजस्थान में आईटी, माइनिंग, जयपुर पुलिस भ्रष्टाचार का अड्डा है. यहां पर आईएएस अधिकारियों का एक गिरोह करप्‍शन कर रहा है. इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर लूट की जा रही है. वसुंधरा राजे के लिए काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाना पड़ सकता है.''

अमित शाह पर भी हमला

राज्‍य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अमित शाह पर भी हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि शाह को वसुंधरा राजे के नाम से चुनाव में जाने में डर लग रहा है इसलिए मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं. शाह जब तक अपने बेटे जय शाह के मामले में सफाई नहीं देते तब तक राजस्थान में आने का हक नहीं है. उन्‍होंने आगे कहा कि शाह, राजस्थान में बांग्‍लादेश और अखलाक का मसला उठाकर हिंदू-मुसलमान करना चाह रहे हैं.

हमारी सरकार में दोषियों पर होगी कार्रवाई

कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल में विसर्जन राजस्थान सहित तमाम योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. सरकार के महत्वपूर्ण विभाग करप्शन में आकंठ डूबे हुए है. गहलोत ने कहा कि पिछले कार्यकाल में भाजपा सरकार के करप्शन के खिलाफ आयोग बनाकर गलती की थी लेकिन इस बार सरकार बनने के बाद तुरंत जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया जाएगा.

गहलोत ने कहा कि भाजपा के शासन काल में मुख्यमंत्री का पूरा फोकस माइनिंग, डिपार्टमेंट, पीएचडी, जयपुर कमिश्नरेट और आईटी डिपार्टमेंट पर रहा है. यह सभी डिपार्टमेंट भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उड़ने में व्‍यस्‍त हैं, प्रदेश में क्या हो रहा है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

भाजपा सरकार ने जनता का अपमान किया

गहलोत ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को ऐतिहासिक बहुमत दिया था. लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी ने जनता के जनादेश अपमान किया है. सत्ता में आते ही कांग्रेस की लाभकारी योजनाओं का बंद कर दिया गया. उन्‍होंने आगे कहा कि राज्‍य के सीएम के पास बताने के लिए पांच काम भी नहीं हैं.

मुख्यमंत्री गौरव यात्रा के दौरान बार-बार सवाल कर रही हैं कि कांग्रेस ने 50 साल में जो नहीं किया वह 5 साल में कर दिखाया है. असल में पिछले 28 सालों में 18 साल तक प्रदेश में भाजपा का शासन रहा है लेकिन कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल के समग्र विकास के बदले के मुकाबले वर्तमान 5 साल की सरकार पूरी तरह से नाकाम है.

उन्‍होंने आरोप लगाया कि वसुंधरा सरकार ने कांग्रेस की विकास योजना और कार्यक्रमों के नाम बदल दिए. आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए 100 करोड़, अल्पसंख्यक कल्याण कोष के लिए 100 करोड़ के ABC कोष को रोक दिया. इसके अलावा रिफाइनरी, मेट्रो सेकेंड फेज, डूंगरपुर बांसवाड़ा रतलाम रेल परियोजना, प्रबंध सिंचाई और पेयजल परियोजना, मेमू कोच फैक्ट्री, धौलपुर से सरमथपुरा नैरोगेज का कनवर्जन और सरमथुरा से गंगापुर तक नई ब्रॉडगेज लाइन, अजमेर नसीराबाद सवाई माधोपुर रेलवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लटकाए रखा है.

भामाशाह कार्ड योजना में भी भ्रष्टाचार

गहलोत ने कहा कि भामाशाह कार्ड योजना में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है. राजस्थान की सरकार ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को लाकर निशुल्क दवा योजना को कमजोर करने का ही काम किया है. सीएजी की रिपोर्ट में इन योजनाओं के बारे में गंभीर टिप्पणी की गई लेकिन बीमा कंपनियों निजी अस्पतालों के बीच हुए गठजोड़ को लेकर बार-बार सवाल उठने के बावजूद फर्जी बिल बना कर भुगतान उठाया जाता रहा है. चिकित्सा विभाग ने भी बीमा कंपनी के 106 करोड रुपये की राशि को रोक दिया है जो कि दिखाता है कि सरकार की फ्लैगशिप योजना का क्या हाल है.

बेरोजगारी की दर में हुई बढ़ोतरी

अशोक गहलोत ने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर वसुंधरा राजे ने 15 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था. राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी की दर 6% है लेकिन राजस्थान में यह दर बढ़कर 10% पहुंच गई है. मुख्यमंत्री युवाओं को 16 लाख नौकरियां देने का दावा कर रही है. जबकि सीएजी की रिपोर्ट बताती है 1 लाख 27 हजार 817 प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में से 42 हजार 758 युवाओं को ही रोजगार मिला।

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...