Skip to main content

राहुल चले ओबामा की राह, क्राउड फंडिंग से जुटाएंगे चुनावी चंदा






कांग्रेस पार्टी ने नवंबर 2018 में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में क्राउड फंडिंग के लिए पेशेवर युवाओं की एक टीम बनाई है. जाहिर है देश की सबसे पुरानी पार्टी इन दिनों फंड की कमी से जूझ रही है, जिसकी वजह है लोकसभा में पर्याप्त सांसद न होना और पार्टी का कुछ राज्यों में सिमट जाना. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस कमी को अवसर के रूप में बदलने की कोशिश करते हुए क्राउड फंडिग से चंदा इकट्ठा करने के साथ-साथ जनता से जुड़ने और राजनीति में आमजन की सहभागिता बढ़ाने की योजना बनाई है. 

ओबामा ने भी की थी क्राउड फंडिंग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी चुनावों में क्राउड फंडिंग की नीति अपनाई थी. इसे ओबामा ने जनता से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बनाया था जिससे अमेरिका में चुनाव लड़े जाने के तरीके में बड़ा परिवर्तन आया था. आज की तारीख में वैश्विक तौर पर क्राउड फंडिंग के माध्यम से करोड़ों डॉलर इकट्ठा किए जा रहे हैं. विश्व बैंक के अनुसार 2025 तक वैश्विक क्राउड फंडिंग का आंकड़ा 93 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2008 के चुनाव में क्राउड फंडिंग के माध्यम से 75 करोड़ डॉलर इक्टठा किए थे जिसमें से 60 करोड़ डॉलर 30 लाख लोगों से एकत्रित किए गए. वहीं 2011 के चुनावों में ओबामा ने क्राउड फंडिंग के जरिए 61.4 करोड़ डॉलर इक्ट्ठा किए जिसमें से 21.4 करोड़ डॉलर छोटे दानदाताओं से एकत्रित किए गए.  

राजस्थान चुनाव में कांग्रेस की अपील

कांग्रेस भी चाहती है कि क्राउड फंडिंग के जरिए स्वच्छ राजनीति की शुरुआत की जाए. यही वजह है कि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक वीडियो जारी करते हुए जनता से अपील की है कि contribute.inc.in के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का सहयोग करें. सचिन पायलट का दावा है कि महज वोट दे देना लोकतंत्र में सहभागिता नहीं है क्राउड फंडिंग से माध्यम से जनता खुद को राजनीति में हितधारक के तौर पर देखेगी और चुनावों उनकी भागीदारी बढ़ेगी.

कांग्रेस ने पहले भी की क्राउड फंडिंग

हाल के वर्षों में जिस तरीके से कांग्रेस ने अपनी डिजिटल मौजूदगी बढ़ाई है ऐसे में राजस्थान में होने वाले क्राउड फंडिग एक टेस्ट की तरह है जिसे कांग्रेस आने वाले 2019 आम चुनावों में भी दोहराएगी. गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने पायलट परिक्षण के तौर पर मोलकालमुरु विधान सभा क्षेत्र से खनन माफिया जनार्दन रेड्डी के करीबी श्रीरामुलु के खिलाफ अपने प्रत्याशी योगेश बाबू के लिए क्राउड फंडिंग की थी. वहीं राउरकेला में एक सुपर स्‍पेशिएलिटी हॉस्‍पिटल बनाने की मांग को लेकर ओडीशा से दिल्ली तक की 1400 किमी की यात्रा करने वाले 30 वर्षीय मुक्तिकांत बिसवाल के समर्थन में भी कांग्रेस ने क्राउड फंडिंग के माध्यम से 20 लाख रुपये जुटाए थें.

कांग्रेस का यह प्रयोग नया नहीं है, इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी क्राउड फंडिग के जरिए काफी चंदा इकट्ठा कर चुके हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...