Skip to main content

और तेज रफ्तार से गिरेगा रुपया, जानें क्यों थम नहीं रहा नुकसान




डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है. हालांकि शुक्रवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले मजबूत शुरुआत की. हालांकि अभी भी यह रिकॉर्ड गिरावट के स्तर पर बना हुआ है. विश्व आर्थ‍िक मंच के पूर्व निदेशक और थ‍िंक टैंक होरैसिस के प्रमुख फ्रैंक जर्गन रिक्टर कहते हैं कि फिलहाल रुपये में गिरावट जारी रह सकती है.

उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसे हालात पैदा हुए हैं. अगर आगे भी ये उसी तरह से बने रहते हैं तो भारत का ही अनुमान बताता है कि रुपया 76 के पार पहुंच सकता है. हालांकि यह कई फैक्टर पर निर्भर करेगा.

इस वजह से है गिरावट

फ्रैंक ने बातचीत में बताया कि मौजूदा समय में रुपये में जो भी गिरावट देखने को मिल रही है. उसके लिए एश‍ियाई और वैश्व‍िक बाजार में मची उथल-पुथल जिम्मेदार है. 2014 में भी जब रुपया डॉलर के मुकाबले 60 के पार पहुंचा था. तब भी डॉलर मजबूत था. अभी भी डॉलर मजबूत बना हुआ है. जो भी चीज मजबूत होती है, वित्तीय प्रवाह भी उसकी तरफ ही ज्यादा होता है.

निवेश पर भी असर पड़ा

यही वजह है कि भारत में आने वाले निवेश पर भी असर पड़ा है. इसके अलावा वह कंपनियां भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. जिन्होंने डॉलर के आधार पर लोन लिया है. जब इनकी रीपेमेंट लेट हो जाती है, तो मजबूत डॉलरफर्म के लिए भी बेहतर साबित नहीं होता. रिक्टर कहते हैं कि तुर्की में भी इसी तरह का संकट पैदा हुआ है और यह संकट दूसरे देशों में भी देखने को नजर आ रहा है.

रिक्टर कहते हैं कि ये भारत का खुद का अनुमान है कि अगर रुपया 68 रुपये के औसत पर बना रहता है, तो 2020 तक यह 76 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगा. अब तो रुपया 72 के पार भी जा चुका है.

हालांकि वह कहते हैं कि 2019 में होने वाला चुनाव इस अनुमान को बढ़ाने या घटाने का काम कर सकता है. सिर्फ चुनाव ही नहीं, बल्क‍ि भारत अपने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को किस तेजी से पूरा करता है, उसका असर भी रुपये पर देखने को मिलेगा.

कच्चा तेल भी मुसीबत:

रिक्टर कहते हैं कि भारत बड़े स्तर पर तेल आयात करता है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में अगर बढ़ोत्तरी जारी रहती है, तो यह भारत के लिए भी दिक्कत पैदा करने वाला साबित होगा. इसकी वजह से सरकार के लिए रणनीतिक योजना बना पाना मुश्किल होता है. दूसरी तरफ, यूएस की तरफ से लगातार इरान पर लगाए जा रहे प्रतिबंध भी भारत की राह मुश्क‍िल कर रहे हैं. इसके अलावा चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर को भी गिरावट की अहम वजहों में गिना जा सकता है.

आरबीआई क्या एक्शन ले सकती है?

रुपये में बढ़ती गिरावट पर लगाम कसने की खातिर भारतीय रिजर्व बैंक क्या कदम उठा सकता है? इस सवाल के जवाब में रिक्टर कहते हैं कि मैं केंद्रीय बैंक के हवाले से कुछ नहीं कह सकता.

वे जरूर अपनी इंटरनल मीटिंग्स में इस बारे में बात करते होंगे. फिलहाल जो संभावित कदम आरबीआई उठा सकता है, वो बेस रेट कम या ज्यादा करने का है. क्योंकि बेस रेट कम या ज्यादा करना काफी प्रभावी कदम साबित होता है.

 

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...