Skip to main content

वाड्रा पर केस करने वाला शख्स आया सामने, कहा- मेरे पास पुख्ता सबूत





लैंड डील केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला शख्स आजतक को मिल गया है. एफआईआर दर्ज कराने के बाद से गायब चल रहे सुरेंद्र शर्मा ने आजतक से बातचीत में कई अहम खुलासे किए हैं, साथ ही उन्होंने हरियाणा पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं.

सुरेंद्र शर्मा ने दावा किया है कि गुरुग्राम पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है और वो जांच से संतुष्ट हैं. सुरेंद्र के मुताबिक, पुलिस ने उनसे एफआईआर पर एक्शन का भी वादा किया है.

सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इस केस के बाद सियासी भूचाल आ गया है. कांग्रेस जहां इसे राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित कार्रवाई करार दे रही है, वहीं हरियाणा की बीजेपी सरकार ने कहा है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

अब इस भूमि घोटाले में सुरेंद्र शर्मा ने रॉबर्ट वाड्रा और भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ नए सबूत होने का दावा किया है. सुरेंद्र के मुताबिक, उन्होंने गुरुग्राम पुलिस को सबूत दे दिए हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उनका भारतीय जनता पार्टी या किसी और से कोई वास्ता नहीं है. सुरेंद्र शर्मा ने खुद को समाजसेवी बताते हुए कहा कि पहले भी ये मामला उठा था, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ, इसलिए मैंने शिकायत की. इस बड़े केस में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मुझे किसी से कोई डर नहीं है.

हरियाणा पुलिस पर सवाल

सुरेंद्र शर्मा ने एक और बड़ा खुलासा भी किया है. उन्होंने हरियाणा पुलिस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह एफआईआर दर्ज करवाने गए थे, पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. शर्मा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस के सामने सबूत रखे और पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी.

सुरेंद्र हरियाणा और राजस्थान के बॉर्डर पर बसे गांव राठीवास के रहने वाले हैं. यह गांव नूंह जिले में आता है. राठीवास राजपूतों का गांव है. एफआईआर दर्ज होने के एक दिन पहले से ही वह गायब थे.

ये है पूरा केस

एफआईआर गुरुग्राम के खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है. वाड्रा के स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर गुरुग्राम के सेक्टर 83 में 3.5 एकड़ जमीन ओंकरेश्वर प्रॉपर्टीज से वर्ष 2008 में 7.50 करोड़ रुपए में खरीदने का आरोप है. जिस वक्त जमीन खरीदी गई उस वक्त  हुड्डा राज्य के मुख्यमंत्री थे और उनके पास आवास एवं शहरी नियोजन विभाग भी था.

एफआईआर में कहा गया है कि स्काईलाइट ने बाद में हुड्डा के प्रभाव से कॉलोनी के विकास के लिए कमर्शियल लाइसेंस प्राप्त कर इस जमीन को डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेचा. इसमें नियमों को उल्लंघन कर गुरुग्राम के वजीराबाद में डीएलएफ को 350 एकड़ जमीन बेचने का भी आरोप है, जिससे इस रियल एस्टेट कंपनी को 5000 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचा.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...